तीर्थ करने केदारनाथ धाम गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तीर्थ करने रवाना हो गए। दिल्ली से वह हेलीकॉप्टर से परिवार के साथ केदारनाथ धाम जाएंगे। वहां सपत्नीक पूजा अर्चना करेंगे। मालूम हो कि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।
जमीन घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से JMM नेता अंतू तिर्की को मिली बेल, इरशाद सहित 4 आरोपियों को राहत
8.46 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले में झामुमो नेता आनंद तिर्की उर्फ अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद इरशाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी आरोपियों को जमानत देने की अनुमति दे दी है। इ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बोकारो के नए उपायुक्त अजयनाथ झा की शिष्टाचार भेंट
झारखंड सरकार ने हाल ही में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के 20 जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में बोकारो के नए उपायुक्त अजयनाथ झा ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।
चतरा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह के दौरान हुई घटना
झारखंड के चतरा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवा कोचवा गांव में हुई, जहां गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से बारात आई थी।
साहेबगंज में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को DC ने किया सम्मानित
साहेबगंज में मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा सम्मानित किया गया। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, जानिए कितने है एक्टिव केस
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। अब तक पूरे देश में 1200 से ज्यादा नए मरीज सामने आ चुके हैं और 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। झारखंड की राजधानी रांची में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट घाटी में बुधवार की देर रात बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में हेलारूस बेग (32) और सुनील नगेसिया (40) शामिल है।
झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान में धनबाद के महुदा में गन फैक्ट्री का उद्भेदन “
धनबाद जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर यहां वाहन चालक बनकर रह रहे शातिर मुर्शिद अंसारी के घर पर बुधवार देर रात झारखंड-बंगाल की एटीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों की मौत
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर ब्रहकुरवा गांव में बुधवार की रात डीजे गाड़ी ने बाराती सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बारातियों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया है।
युवक का अधजला शव बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा रांची रोड से सुरेश सिंह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।