चंदन कुमार ने संभाली उपायुक्त की जिम्मेदारी
पश्चिमी सिंहभूम जिले को मंगलवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी चंदन कुमार ने जिले के 134वें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त कुलदीप चौधरी से औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के बाद कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपने जुड़ाव को भावुकता के साथ साझा किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक स्थगित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करने वाले थे। लेकिन इसे स्थगित कर दिया है। बता दें कि यह बैठक राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होने वाली थी, जिसमें राज्य स्तर के तमाम आला अधिकारी शामिल होने वाले थे।
झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान औसत से कम
झारखंड के अधिकांश जिलों में हो रही प्री मॉनसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से रांची सहित सभी जिलों में अधिकतम औसत तापमान कम हो गया है। रांची में मंगलवार को औसत तापमान 5.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे विधि-व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई है, जिसमें राज्य स्तर के तमाम आला अधिकारी शामिल होंगे।
JAC 10वीं का रिजल्ट जारी : पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी बनीं सेकेंड टॉपर, किसान की हैं बेटी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। पाकुड़ की रितु कुमारी जैक 10वीं में राज्य में सेकेंड टॉपर बनी हैं। रितु गौतम पाल की बेटी हैं, जो किसान हैं। रितु ने 491 (98.20%) अंक हासिल किये हैं।
JAC बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिजल्ट सुबह करीब 11:30 बजे ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फरार
रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है।
पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद
झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
गाय चोरी कर भाग रहे दो तस्करों की गाड़ी पलटी, गिरफ्तार
कदमा थाना क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह 3 बजे के करीब गौ तस्करी की एक बड़ी कोशिश को हिंदू संगठनों के सदस्यों ने विफल कर दिया। सदस्यों ने एक बोलेरो वाहन से पांच गौ माताओं की तस्करी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया गया है।
40 नक्सली हिंसा के मामले का अभियुक्त था मुठभेड़ में मारा गया नक्सली
जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के नीचे दौना गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर सोमवार को पलामू आईजी सुनील भास्कर ,डीआईजी वाई एस रमेश तथा लातेहार एसपी कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।