सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है ।
रामगढ़: बारिश में बहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल
रामगढ़ जिला में लगातार चार दिनों से हो रहे बारिश के कारण कई पुल-पुलिया बह गए। चितरपुर सिकनी मार्ग में कोची नाला का पुल भी भारी बारिश के कारण बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल पुल का निरीक्षण करने पहुंचे।
जामताड़ा के रितेश भारती ने रूस-भारत प्रथम युवा सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व, नई दिल्ली में हुआ आयोजन
जामताड़ा के रितेश भारती ने 18 जून को रूसी सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली में आयोजित प्रथम रूस-भारत युवा सम्मेलन में भारत और कनफेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स की ओर से गरिमापूर्ण रूप से प्रतिनिधित्व किया। रितेश भारती जामताड़ न्यू टाउन निवासी पत्रकार देवाशीष भारती के पुत्र हैं।
गिरिडीह में पेड़ से लटका मिला युवक, एक दिन से था लापता
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छंछदों मैदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार पंडित (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नावासार गांव के रहने वाले थे।
पीडीएस डीलर का बेटा फर्जीवाड़े में शामिल, लड़की के नाम पर 6 महीने से उठा रहा था मंईयां योजना का लाभ
मंईयां योजना के आवेदनों में सत्यापन के क्रम में कई तरह के फर्जीवाडे की खबरे सामने आई। इसी बीच अब पलामू से एक चौकाने वाला मामला सामने आया। जहां एक पीडीएस डीलक के बेटा पिछले छह महीनों से मंईयां योजना का लाभ ले रहा था।
झारखंड में मानसूनी कहर: रांची में जल-जमाव, बोकारो में तेनुघाट डैम के गेट खुले; नदियां उफान पर, कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंचा
रांची मंगलवार से लगातार हो रही बारिश से झारखंड का हाल-बेहाल है। स्वर्णरेखा, खरकाई समेत कई नदियां उफान पर हैं। रांची में लगातार बारिश से कई जगह जल-जमाव हो गया है। सड़कों पर पानी भरा है। शहर हो या गांव हर जगह आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
खूंटी में कुएं से 2 बच्चों के मिले शव, 22 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव के पास निर्माणाधीन कुएं में फिसलकर गिरे 2 बच्चों की शव एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह बरामद कीं। हादसे के बाद करीब 22 घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
पुरुलिया में सड़क हादसा, नौ की मौत
पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के बलरामपुर थानांतर्गत नामशोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जमशेदपुर-पुरुलिया नेशनल हाइवे 18 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
रांची, झारखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का पदस्थापन के साथ तबादला भी किया गया है। इनमें 32 आईएएस अधिकरियों का तबादला कर दिया गया है जबकि आठ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 16 अफसरों की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में बुधवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड में 24 तक होगी बारिश, भारी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त
रांची, झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही।