झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार
झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया।
झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन
रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।
घरेलू नौकर निकला शातिर चोर, गिरफ्तार
खूंटी। आईसीआईसीआई बैंक के एक अधिकारी के घर पर घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा मनीष कुमार राय धीरे-धीरे घर में रखे कीमती जेवरातों की चोरी करता रहा और उन्हें खूंटी शहर के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स में बेचता रहा। यह चोरी की वारदात तो मई को हुई थी, लेकिन बैंक अधिकारी को इसकी भनक 20 दिन बाद 23 मई को लगी। इसके बाद उन्होंने खूंटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की और आरोपित मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
खूटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य की महिलाएं काफी सक्षम हो गई हैं। समाज को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं अब इतना विकास कर चुकी हैं कि वे राज्य भी चलाने लगी हैं, इसका उदाहरण कल्पना सोरेन हैं। विधायक रविवार को रनिया प्रखंड की पीडुल पल्ली में तोरपा विखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आमसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया।
झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म
रांची। राज्य भर में प्री मानसून की बारिश से लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली है। बारिश का मौसम आते ही अब लोगों को गर्मी की चिंता खत्म हुई।
मौसम विभाग ने 30 मई तक राज्य के अलग- अलग इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
गिरिडीह में दो ट्रकों में टक्कर, दोनो चालकों की मौत
गिरिडीह। जिले के ताराटाड़ थाना इलाके के गिरिडीह – धनबाद मुख्य मार्ग में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ । बताया गया कि दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई है । दोनों वाहनों के चालकों की मौत के साथ 10 मवेशियों की भी जान चली गई ।मृतकों में एक की पहचान उमेश कुमार दास के तौर पर हुई है, जो मुफ्फसिल थाना इलाके के लेदा का रहने वाला था। उमेश सीमेंट लेकर द्वारपहरी आ रहा था।
अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
खूंटी, जिला खनन पदाधिकारी रामनरेश सिंह और खान निरीक्षक और पुलिस टीम ने शनिवार की रात अवैध बालू लदे हाइवा को जमकर खदेड़ा। डर कर हाइवा चालक बालू लदे हाइवा को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक जंगल में खड़ाकर फरार हो गया। हाइवा को जब्त कर नगड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।
सीएम हेमंत सोरेन नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान केंद्र और राज्यों के विकास के मुद्दों, नीतिगत प्राथमिकताओं और देश की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा हुई।
लॉटरी की तरह निकला JPSC का परिणाम, श्रेणी वार रिजल्ट प्रकाशित होः प्रतुल शाहदेव
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपीएससी के द्वारा मुख्य परीक्षा के निकाले गए परिणाम पर प्रश्न खड़ा किया। प्रतुल ने कहा कि आयोग का वेबसाइट लिखता है कि आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।