झारखंड से बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने गोड्डा में किया जब्त
झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया थाना अंतर्गत एक सफेद बोलेरो से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा था।
राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, चाईबासा कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने 26 जून को राहुल गांधी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया। हालांकि अदालत में पेशी से छूट के लिए राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी।
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस जवान को लाया गया रांची, संजय सेठ पहुंचे मिलने
लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा समेत 2 नक्सली मारे गए। इस दौरान एक पुलिस जवान अवध सिंह भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। उक्त टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था।
झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित इचाबार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जन्म मुक्ति परिषद) नक्सलियों के बीच शनिवार की सुबह जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा की मौत हो गई है जबकि एक अन्य नक्सली घायल है।
टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
झारखंड आ रहे हैं ओम बिरला, राजधानी में होगा भव्य स्वागत! जानिए कौन हैंं ये?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। बतौर लोकसभा स्पीकर यह उनका पहला झारखंड आगमन है। वे इस दिन रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 25 मई यानी रविवार की सुबह 9:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
जमशेदपुर: 135 फर्जी कंपनियां, 800 करोड़ की GST चोरी – मास्टरमाइंड पकड़ाया!
देश के सबसे बड़े GST घोटालों में से एक में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये जब्त किए हैं। ये रकम उन 10 बैंक खातों में पाई गई, जो 800 करोड़ रुपये के टैक्स घोटाले में शामिल आरोपियों द्वारा बनाई गई फर्जी कंपनियों से जुड़े थे।
“कुरान शरीफ के नाम पर क्लिक किया लिंक, मिनटों में खाली हुआ बैंक खाता!” जानिए पूरी कहानी
गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कुरान शरीफ ऑनलाइन ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया। डोरियो गांव निवासी इमामुल अंसारी ने इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से कुरान शरीफ मंगाया, लेकिन डिलीवरी से पहले ही उनका बैंक खाता खाली हो गया।
गुमला में बंद घर से मिला होटल संचालक का शव, एक सप्ताह से बंद था घर
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक होटल संचालक का शव उसके बंद घर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गढ़ाटोली गांव निवासी 50 वर्षीय गंदूर उरांव के रूप में हुई है, जो मिशन चौक स्थित अपने दामाद के घर में अकेले रहते थे और एक छोटा होटल चलाते थे।