तेज हवाओं और वज्रपात के साथ झारखंड के 20 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
मई महीने में जहां झारखंड में तीव्र गर्मी पड़ने की सामान्य अपेक्षा रहती है, वहीं इस बार मौसम कुछ अलग ही रुख अपनाए हुए है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बादल छाए रहने की वजह से तापमान में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है।
पोस्ट ऑफिस में शराब पीने के मामले में मंत्री के आदेश पर कार्रवाई, 3 कर्मचारी निलंबित; एक को ड्यूटी से हटाया गया
टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
CCL के सेफ्टी ऑफिसर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई
सीबीआई की टीम ने बुधवार को रामगढ़ स्थित सीसीएल के सिरका कोलियरी में छापेमारी की। सीबीआई ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए सीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया है। कोलियरी के जगदीश तांती के कर्मचारी ने सीबीआई को लिखित शिकायत की थी।
मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, तालाब के मालिक पर पिटाई का आरोप
देवघर में एक मछुआरे की हत्या कर दी गई। मामला कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव का है। मृतक की पहचान संजय कापरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तालाब में मछली पकड़ रहा था।
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर
पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था।
जंगली हाथियों ने युवक को कुचलकर मारा, वन विभाग और पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। मंगलवार की रात कैरो थाना क्षेत्र के हनहट में हाथी ने कुचलकर 30 वर्षीय सगीर अंसारी की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग के उदासीन रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा कचहरी मोड़ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।
CBSE 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को दी बधाई
सीबीएससी ने 12वीं और 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों का बधाई दी है।
बीआईटी सिंदरी में सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
धनबाद स्थित बीआईटी सिंदरी में सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच गंभीर तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई। थर्ड ईयर और फर्स्ट ईयर छात्रों के बीच विवाद के चलते यह झड़प हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक जूनियर छात्र घायल हो गए हैं।
चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री का किया समर्थन, कहा- यह कोई कोरी घोषणा नहीं, बल्कि भारत का दृढ़ निश्चय है
सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत आतंकवाद को बर्दास्त नहीं करेगा। पाकिस्तान से अगर कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ #POK तथा आतंकवाद के मुद्दे पर होगी।
झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को मिला शोकॉज नोटिस, जानिए क्या है वजह
झारखंड के 5 जिलों के 1161 शिक्षकों को समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। इनसे 25 मई तक जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।