सरकार से आवास के पैसे लेकर भव्य भवन बनाने वालों पर सख्ती, कई लाभार्थियों को भेजा गया नोटिस
झारखंड में सरकारी आवास के लिए पैसा लेकर भव्य मकान बनाने वालों पर गाज गिरना तय है। प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे योजना के पैसों की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
CM हेमंत सोरेन विदेश दौरे से वापस लौटे झारखंड, रांची पहुंचते ही कह दी बड़ी बात!
स्पेन और स्वीडन की यात्रा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लौट गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” इस घटना कि जितनी निंदा की जाए वो कम लेकिन कहीं ना कहीं देश में जो सूचना तंत्र है उसका घोर अभाव दिखा उम्मीद कर रहे हैं
जमशेदपुर की बेटी शंभवी जायसवाल ICSE में कंट्री टॉपर, झारखंड ही नहीं देश को किया गौरवान्वित
ICSE-2025 के मैट्रिक बोर्ड के परिणाम में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी और लोयला स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा शंभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौरवान्वित किया है। शंभवी जायसवाल सेल्फ स्टडी के बल पर ICSE में कंट्री टॉपर बनी है।
खनिज विकास योजना में पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग
पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गागराई बुधवार को चाईबासा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
बेरमो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा ( 25 ) के रूप में हुई है।
झारखंड में बिजली होगी महंगी! एक मई से दरों में बढ़ोतरी की संभावना, आयोग आज करेगा घोषणा
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड विद्युत नियामक आयोग (JERC) बुधवार, 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा करने वाला है।
गुमला में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए 8 लाख से अधिक की संपत्ति
गुमला जिले के चेटर सरना टोली में मंगलवार रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात श्याम सुंदर प्रसाद के घर में उस वक्त हुई जब उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खोरा गांव गया हुआ था।
झारखंड में चार मई तक बादल और बारिश की संभावना
झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।
सीओ पर ग्रामीणो ने हमला कर किया पथराव, पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा
जिले के तिसरी अचंल मुख्यालय में रजिस्ट्रार टू की सत्यापित कॉपी देने की मांग को लेकर विगत बीस दिनो से धरने पर बैठे किसान जनता पार्टी के लोगों ने सोमवार को तिसरी अंचल कार्यालय में पथराव किया, अंचल अधिकारी के गाड़ी में पथराव करने के साथ गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया।
भूखी-प्यासी महिला नक्सली पहुंची एसपी के समक्ष, किया सरेंडर
बोकारो के लुग्गु पहाड़ में सुरक्षाबलों की ओर से आठ नक्सलियों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद, सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। 22 वर्षीय महिला उग्रवादी सुनीता मुर्मू एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी के आवास पर पहुंच गई।