चाईबासा : झारखंड खैनी ब्रांड से जुड़े व्यवसायियों पर आयकर और जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी
चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह छापेमारी नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवासों और कार्यालयों पर एक साथ की जा रही है।
ACB की बड़ी कार्रवाई, DCLR के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं।
हजारीबाग : 2019 के डकैती और हमले के मामले में दो वांटेड अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले (कांड संख्या 69/19) में शामिल दो वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले के आरोपी ग्राम कजरी में देखे गए हैं।
पलामू में TSPC नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई नक्सली सामग्री हुए बरामद
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शशिकांत गंझू के नेतृत्व में टीएसपीसी का दस्ता किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया है।
सरायकेला-खरसावां और गुमला डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, PM अवॉर्ड के लिए सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को उनके आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को “प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
पलामू में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, इस अलौकिक घटना के बाद लिया गया निर्णय
पलामू के बरही धाम में विश्व का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनने जा रहा है। यह भव्य मंदिर 551 फीट ऊंचा होगा, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बना देगा। इसके साथ-साथ 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी परिसर में बनेगा। भूमि पूजन का आयोजन 14 मई को भव्य अनुष्ठान के साथ किया जाएगा।
पलामू में तैनात एसआई नौकरी से बर्खास्त
पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है।
जातीय जनगणना को मिली मंजूरी तो बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन-
केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना को हरी झंडी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी यादें ताज़ा करते हुए एक तीखा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने 27 सितंबर 2021 की एक अखबार की कटिंग साझा कर उस समय की पहल की याद दिलाई, जब झारखंड सरकार ने केंद्र से जातिगत जनगणना की मांग की थी।
हजारीबाग पुलिस ने 2 नक्सली को किया गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चरही क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 सक्रिय नक्सलियों नूतन गंझू और प्रेम गंझू को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों को उनके ठिकाने से धर दबोचा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली चरही इलाके में मौजूद हैं।
झारखंड में चार मई तक गर्जन और वज्रपात की आशंका
झारखंड में चार मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है।