अंचल ऑफिस में दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, मंईयां सम्मान योजना के लिए लाइन में लगी थीं
धनबाद सीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार को महिलाओं के बीच झड़प हो गई। पहले काम करवाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं। एक महिला ने दूसरी महिला की चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान, पुलिसकर्मी और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
झारखंड में ईद को लेकर खास अलर्ट
झारखंड में पर्व-त्योहार के दौरान इस साल उपद्रव की 7 घटनाएं हुई हैं। इसमें से केवल सरस्वती पूजा के दिन ही 4 घटनाएं हुई। झारखंड पुलिस अब ईद को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरत रही है। झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने आगामी ईद को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CM स्टालिन की परिसीमन पर बैठक का किया समर्थन, कहा- सिर्फ जनसंख्या नहीं हो सकती आधार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु सीएम स्टालिन की परिसीमन पर बैठक का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि परिसीमन के माध्यम से सिर्फ जनसंख्या के आधार पर विधानसभा या लोकसभा सीटों को सीमित करना निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है। सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्विट में हेमंत सोरेन ने कहा…
एक माह के अंदर बनेगी अनुसूचित जाति आयोग की नियमावली : चमरा लिंडा
झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया है कि एक महीने के भीतर अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर लिया जाएगा। इसकी नियमावली भी तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की नियमावली में विसंगतियां थी। इस कारण उसे फिर से बनाया जा रहा है।
SDO और DMO को बालू लदे हाईवा ने कुचलने का किया प्रयास, बाल-बाल बचे
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई की जांच करते समय बुधवार रात 10 बजे एक हाईवा द्वारा उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार, जिला खनन अधिकारी और जांच टीम के अन्य सदस्य सड़क के किनारे हट गए, जिसके बाद हाईवा चालक तेजी से सोनाहातू की दिशा में भागने लगा।
पलामू में एक थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह है पूरा मामला
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक-एक एएसआई शामिल हैं। दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी पर आरोप है कि लूटकांड के आरोपी की पिटाई की गई है।
मंईयां सम्मान योजना : तो इसलिए नहीं आ रहे महिलाओं के खाते में पैसे, उपायुक्त ने बताये कारण और हल
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में तीन महीने की एकमुश्त किस्त—7500 रुपये—ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन बोकारो जिले की कई महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे प्रखंड और अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
झारखंड में होल्डिंग टैक्स की विसंगतियां दूर की जाएंगी
सरकार ने शनिवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि राज्य में होल्डिंग टैक्स व फ्लैट के निबंधन की दर संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाएगा। खासकर कोडरमा जिले के प्रभारी मंत्री रामदास सोरेन ने सदन को बताया कि 1 अगस्त से पहले बैठक बुलाकर कोडरमा जिले की होल्डिंग टैक्स व फ्लैट निबंधन संबंधी विसगतियों को अवश्य दूर कर लिया जाएगा।
बैंकों की हड़ताल टली, अब 24 और 25 मार्च को खुले रहेंगे सारे बैंक
बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। 24 और 25 मार्च को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह फैसला सरकार और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक के बाद लिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त की मध्यस्थता में एक बैठक हुई, जिसमें वित्त मंत्रालय और बैंक यूनियनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।
लोहरदगा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, 3 झुलसे
लोहरदगा जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम का कहर देखने को मिला। कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी तालाब के पास गुरुवार देर शाम वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।