मंईयां सम्मान योजना : तो इसलिए नहीं आ रहे महिलाओं के खाते में पैसे, उपायुक्त ने बताये कारण और हल 

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में तीन महीने की एकमुश्त किस्त—7500 रुपये—ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन बोकारो जिले की कई महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे प्रखंड और अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जब सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) ने मामले की जांच की, तो कई कारण सामने आए:

  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं – अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते आधार से जुड़े नहीं हैं।
  • आधार डेटा में गड़बड़ी – यूडीडीपी पोर्टल और मईयां सम्मान योजना पोर्टल पर दर्ज आधार विवरण (नाम, जन्मतिथि) में अंतर है।
  • एक ही खाते में कई लाभुकों की एंट्री – कई मामलों में एक ही बैंक खाता कई लाभुकों के नाम पर दर्ज है।
  • फर्जी या गलत राशन कार्ड नंबर – कई लाभुकों ने गलत या फर्जी राशन कार्ड नंबर दिया है, जिससे भुगतान होल्ड पर चला गया है।

समाधान क्या है?

सरकार ने पहले भी लाभुकों को आधार लिंकिंग और केवाईसी (KYC) कराने के लिए कहा था, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसे अब तक पूरा नहीं किया। यदि आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो जल्द से जल्द—
✅ अपना आधार कार्ड बैंक से लिंक करवाएं।
✅ बैंक जाकर KYC अपडेट करवाएं।

डीसी का सख्त निर्देश

बोकारो डीसी ने सभी बीडीओ और सीओ को आदेश दिया है कि रिजेक्शन लिस्ट में जिन लाभुकों के नाम हैं, उनकी सूची प्रखंड-अंचल कार्यालयों और पंचायत सचिवालयों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए। ताकि लाभुकों को सही जानकारी मिल सके और वे जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करवा सकें। अगर आप भी इस योजना के लाभुक हैं और आपका पैसा अटका है, तो देरी न करें—अपना आधार और केवाईसी तुरंत अपडेट करवाएं!


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More