ई-रिक्शा घोटाले पर विधानसभा में हंगामा, सरकार से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11:06 बजे शुरू हुई। इस दौरान ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत गढ़वा और पलामू में ई-रिक्शा खरीद में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और सरकार के बीच तीखी बहस हुई।
झारखंड के 2 जिलों में ATM से 16 लाख चुरा ले गये चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम
अपराधियों के हौसले इतने बुंलद है कि वे एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पहली घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम का है। जहां बीती रात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया DSP प्रदीप कुमार को सस्पेंड, महिला के साथ अनैतिक संबंध पर कार्रवाई
चतरा जिले के सिमरिया के डीएसपी प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, डीएसपी प्रदीप कुमार के आचरण और कार्यशैली से पुलिस की छवि पर बुरा असर पड़ा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटों के शादी समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कुणाल तथा कार्तिकेय के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए।
झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, बर्खास्त सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लीव इनकैशमेंट
झारखंड हाईकोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला सुनाया है कि बर्खास्त सरकारी कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट का लाभ नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट के 5 जजों की इस पीठ ने इस संबंध में दायर याचिका को सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच को वापस कर दिया। चतरा के एक बर्खास्त जिला जज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
हीट वेव की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने आज से 22 मार्च तक मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बात कही है।
चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन
चतरा डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्पाद विभाग के द्वारा सदर थाना अंतर्गत डहुरा गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।
CM हेमंत सोरेन ने पुलिस उपाधीक्षक को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रांची के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, ATS प्रदीप कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
जयराम महतो ने सदन में उठाया पारा शिक्षकों का मामला, मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग रखी
डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में पारा शिक्षकों के मुद्दे को उठाया है, जो सहायक शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक पिछले दो दशकों से झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। उन्होंने न केवल विद्यालयों में पढ़ाई के कार्य में अपनी भूमिका निभाई है…
झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ ACB ने IAS विनय चौबे और अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी
झारखंड में कथित शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ एसीबी की आर्थिक अपराध शाखा ने आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी है। यह मामला रायपुर के आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज किया गया था,