आज से बदलेगा मौसम, 22 मार्च तक बारिश की संभावना, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
भीषण गर्मी की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी सूचना जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। हालांकि रविवार को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर में कड़ी धूप निकली।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू
News Saga Desk रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuj.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। सीयूजे में पीएचडी प्रवेश यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के माध्यम से होगा। सीयूजे से पीएचडी करने वाले छात्रों को प्रति माह 8,000 रुपये की फैलोशिप प्रदान की जाएगी। सामान्य श्रेणी के लिए 137, ओबीसी के लिए 40, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, एससी के लिए 23 और एसटी के लिए 12 सीटें हैं। यह जानकारी सीयूजे प्रशासन की ओर से गुरुवार को दी गई।
पति ने पैसे के विवाद को लेकर की पत्नी की हत्या
पलामू की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था।
गैंगस्टर अमन साहू के बाद प्रिंस खान का एनकाउंटर, भागने के दौरान पैर में लगी गोली
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर की चर्चा अभी हो ही रही थी कि एक और एनकाउंटर से जुड़ी घटना सामने आ रही है। दरअसल रांची के चान्हो में आनंदमार्गी साधु और उनके साथी की हत्या में शामिल अपराधी प्रिंस खान को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
निशिकांत दुबे की संथाल परगना को अलग राज्य बनाने की मांग पर प्रदीप यादव का पलटवार, बोले- ये झारखंड के लोगों के संघर्ष और बलिदान का अपमान
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सदन में झारखंड के संथाल परगना को अलग राज्य बनाने और झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उनकी इस मांग पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपाई सांसद निशिकांत दुबे द्वारा संसद में आज संथाल परगना को अलग राज्य बनाने और झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग अत्यंत निंदनीय है।
झारखंड ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता
15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हॉकी झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में गत विजेता हॉकी हरियाणा को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने जीत दर्ज की।
होली से पहले हीट वेव का येलो अलर्ट, कोल्हान, पलामू और गढ़वा के लिए चेतावनी
पूरे झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी।
झारखंड से MBBS की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार ने दी ये छूट
झारखंड सरकार ने झारखंड के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को छूट दी है। झारखंड से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को राज्य में 3 साल की सेवा देना अनिवार्य है।
कोयले पर अब प्रति मीट्रिक टन 250 और आयरन पर 400 रुपये सेस लगेगा
झारखंड सरकार ने झारखंड खनिज आधारित उपकर अधिनियम में संशोधन का फैसला किया है। इस आशय के प्रस्ताव पर बुधवार को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई।
अब पुलिस कर्मियों की बहाली में कम दौड़ना पड़ेगा
राज्य सरकार ने पुलिस की बहाली में दौड़ का दायरा घटा दिया है। पिछली बार दौड़ के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी। यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। पुलिस दौड़ में युवकों की मौत से सरकार भी परेशान हो उठी थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाने लगा था।