गढ़वा में पटाखा दुकान में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले
गढ़वा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार के एक पटाखा दुकान में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी रंका पुलिस और दमकल की टीम को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
होली आते ही मौसम मारेगा पलटी, तेजी से बढ़ेगा तापमान; 35 तक पहुंचेगा पारा
रांची सहित राज्यभर में इस बार रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनेगी। सभी लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार होली पर मौसम का मिजाज भी बदलेगा।
लॉ एंड ऑर्डर पर DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा बयान
हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या पर डीजीपी ने गहरी चिंता व्यक्ति की। डीजीपी बोले की जेल से माफिया अपराध को अंजाम दे रहे हैं । डीजीपी ने बताया कि विकास तिवारी, अमन साहू, अमन श्रीवास्तव जेल के अंदर से अपराधिक घटनाओं की रणनीति बना रहे हैं।
चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक में लूट, पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख ले उड़े अपराधी
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार को दिनदहाड़े लूटपाट की गयी। काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपराधी फरार हो गये। घटना चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह केंद्र खोलने के बाद तीन लड़के वहां आए।
मां-मौसी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी बोला- सब मुझे मच्छर समझते थे; मैंने दिखा दिया कि मैं भी कुछ हूं
धनबाद में दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो मानसिक रूप से बीमार है। हमले में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें मां अलकाही देवी, मौसी सुगा देवी और बेटी खुशी शामिल हैं।
आज झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों में महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है। इसके तहत इस वर्ष, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
आज से महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, होली से पहले मिल जाएंगे 7500 रुपए
झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है।
एनटीपीसी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है।
झारखंड में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी बढ़ेगी। इस बढ़ती गर्मी का जन जीवन पर असर पड़ सकता है। इस तरह मार्च का महीना गर्म रहने वाला है।
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, प्रति यूनिट इतनी बढ़ेगी दर
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। दरअसल झारखंड में बिजली की दर में बढ़ोतरी हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली टैरिफ निर्धारित करने को लेकर कार्यवाही शुरू हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जेबीवीनएल ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली की दरों में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।