HC में ED अधिकारियों को मैनेज करने के आरोपों की जांच पर 27 मार्च को सुनवाई, पुलिस इंवेस्टिगेशन जांच पर लगी रोक
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को कथित रूप से मैनेज करने के आरोपों की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 27 मार्च को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई, जिसमें कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ पीड़ादायक कार्रवाई पर लगाए गए रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया है।
सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा लाने के लिए झारखंड से अधिकारी भेजेगी सरकार, प्रदीप यादव ने उठाया था सवाल
झारखंड विधानसभा में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे वापसी का मामला गुरुवार को उठा। पोड़ैयाहट के विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन इस मामले को उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस पर निर्णय दिया है लेकिन दो साल के बाद भी झारखंड के निवेशकों का पैसा नहीं मिला है।
हजारीबाग के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 नंबर भट्ठी लीक; 5 मजदूर घायल
हजारीबाग जिले के चरही में स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन का इंडक्शन कॉइल पंचर हो गया। इस मशीन में लोहे को पिघलाने के लिए 800 से 1000 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है।
जमशेदपुर के जाने-माने व्यवसायी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिवार में दहशत
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व्यवसायी दिलीप गोयल को अज्ञात अपराधियों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें 21 सकेंड की बातचीत के दौरान अपराधी ने धमकाया। इस घटना के बाद से उद्यामी और उनका परिवार दहशत में है।
झारखंड में फिर बदल गया मौसम, रांची सहित पूरे प्रदेश में चल रही ठंडी हवा; 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। रांची सहित झारखंड के तमाम जिलों में ठंडी हवा चल रही है। दरअसल देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।
बोकारो के जंगल में लगी भीषण आग, कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका
बोकारो के झुमरा पहाड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस आग में कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह घटना गोमिया प्रखंड के पाचमो पंचायत के जरा और भोलेथान इलाके में हुई है।
चाईबासा में IED विस्फोट, घायल जवानों को रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा
झारखंड के चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए ब्लास्ट में कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है।
इस तारीख से महिलाओं के खाते में आना शुरू हो जाएगी मंईया सम्मान योजना की राशि, एक साथ मिलेंगे 2 माह के पैसे
झारखंड सरकार ने मईंयां सम्मान योजना के तहत होली से पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजने की घोषणा की है। इसके बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के मुताबिक, पहले जनवरी और फरवरी महीने की राशि दी जाएगी।
बरियातू और लालपुर थाना क्षेत्र से 62 दिनों में 47 मोटरसाइकिल की चोरी
रांची शहर में बाइक चाेरों का आतंक है। चाेर कहीं और कभी भी बाइक चाेरी की घटना का अंजाम देकर फरार हाे जा रहे हैं, पुलिस काे भनक तक नहीं लग रही। सुरक्षा के नाम पर पीसीआर और पेट्राेलिंग पार्टी लगातार भ्रमणशील रहने का दावा ताे करती है, लेकिन बाइक चाेर उनकी नजरों से ओझल होकर लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।
झारखंड में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी के आसार:अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
मंगलवार की शाम से ही राज्य के मौसम में परिवर्तन दिख रहा है। मंगलवार की शाम से हवा में ठंडापन महसूस हो रहा है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यह गिरावट तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि दिन में आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क रहेगा।