राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर दौरे पर, स्पेशल फोर्स संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को झारखंड के दौरे पर रहेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से सेना के तीन हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर स्थित सोनारी हवाई अड्डा आएंगी।
रांची में अपार्टमेंट की ऊपरी मंज़िल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी: वीडियो आया सामने
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक अपार्टमेंट में हुई, जहां आग सबसे ऊपरी मंज़िल पर लगी।
अटल जयंती पर तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, याद किए गए अटल जी के योगदान
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर भवन तोरपा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की।
कृषि विभाग के लिए वाहन किराये पर लेने की शर्तें तय, सिर्फ सफेद सिडान और SUV मान्य
रांची। झारखंड के कृषि विभाग ने विभागीय कार्यों के लिए किराये पर वाहनों की आपूर्ति को लेकर विस्तृत शर्तें तय की हैं। विभाग को केवल सफेद रंग की सिडान, कॉम्पैक्ट सिडान, एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमयूवी श्रेणी के वाहन ही स्वीकार्य होंगे।
HIV संक्रमित खून मामले पर बाबूलाल मरांडी का हमला, स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के कारण प्रभावित बच्चे न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का भी सामना कर रहे हैं।
वाजपेयी जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उनके विचार सदैव प्रेरणादायी
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन स्थित दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्रिसमस पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट बना खुशियों का ठिकाना, बच्चों संग दिखे सांता क्लॉज
क्रिसमस के अवसर पर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उत्सव का खास माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से यात्रियों, विशेषकर बच्चों के लिए क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांता क्लॉज ने एयरपोर्ट पहुंचकर बच्चों को उपहार बांटे और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन
वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता, शिक्षा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
TOD ट्रेनों पर रेलवे की सख्ती, बिना अनुमति अब नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रांची: भारतीय रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) यानी विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी TOD ट्रेन बिना एन-रूट (रास्ते में पड़ने वाले) और अंतिम स्टेशन वाली रेलवे की पूर्व अनुमति के घोषित या संचालित नहीं की जाएगी। इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश सभी जोनल रेलवे को दिए गए हैं।
कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल में कपल से बदसलूकी और उगाही, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वाटरफॉल में घूमने आए एक कपल के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है