घर में घुसकर फा’यरिंग, थानेदार की भूमिका पर उठे सवाल
रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में घर के मालिक शिव महतो बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है।
पुलिसिंग के लिए मिली नयी गाड़ियों के बाद पुलिस की चौकसी, देर रात राउंडिंग पर निकले रांची के SSP राकेश रंजन
राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 13 मार्च की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए।
झारखंड में पुलिस के ताकत को मिली नयी ऊर्जा, नयी गाड़ियों से रफ्तार पकड़ेगी झारखंड में कानून व्यवस्था
झारखंड में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम। झारखंड में पुलिसिंग को बेहतर बनाने कोई कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा परिसर से 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया
रिक्शे पर बैठ विधानसभा पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, रिक्शा चालक बने इरफान अंसारी
झारखंड विधानसभा में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला सदन में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए कांग्रेस कोटे से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से पहुंची सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि उस रिक्शा को राज्य के स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी चला रहे थे।
रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमे राज्य के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेंशन और नागरिक सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गयी है। मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन से लेकर विश्वविद्यालय भवन निर्माण, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार, VIP/VVIP उड़ानों का विस्तार और राज्य के कर्मचारियों के पेंशन एवं वेतन जैसे मामले भी इसमें शामिल है, यह बैठक कई बड़े निर्णयों का केंद्र रही।
और इस तरह से लोगों ने कर दी युवक की हत्या
रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र से युवक की हत्या की खबर सामने आरही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये मामला प्रेम प्रसंग का है। शादी समारोह से लौटते समय कमलेश को मौत के घाट उतार दिया गया।
रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार 14 साइनाइट बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ा दिया गया है
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 25 दिन पहले बुक करें सिलेंडर
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई समस्याओं पर चर्चा की गई।
झारखंड विधानसभा सत्र फिर शुरू, कानून-व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर विधायकों का सरकार पर हमला
अवकाश के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा सत्र एक बार फिर शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन राज्य की कानून-व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरा और गंभीर सवाल उठाए।
धनबाद में एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस की गोली से मारा गया।