स्वर्णरेखा नदी में मिला जिंदा बम, झारखंड पुलिस ने मांगी भारतीय सेना की मदद
झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में बीते दिन मिला शक्तिशाली बम “अमेरिकन मेड” बताया जा रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस की बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) टीम ने इसे निष्क्रिय करने में असमर्थता जताई है।
मुजफ्फरपुर हिंसा केस: थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID जांच शुरू
मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनी गांव में हुई हिंसक घटना और मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
झारखंड के 32 IAS अधिकारी बने चुनाव पर्यवेक्षक, कई राज्यों में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रांची: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा और उपचुनावों को देखते हुए झारखंड कैडर के 32 IAS अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया है। ये अधिकारी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में तैनात किए गए हैं।
रांची पुलिस में बड़े फेरबदल: पांच इंस्पेक्टरों का तत्काल तबादला
रांची जिला बल में पदस्थापित पांच इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 16 मार्च को हुई शिकायत कोषांग की बैठक की अनुशंसा और राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर लिया गया है।
पश्चिम बंगाल चुनाव: आज जारी होगी TMC उम्मीदवारों की सूची, 50 विधायकों के टिकट पर संकट
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी आज दोपहर 3:15 बजे पार्टी के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी करेंगी।
असम चुनाव 2026: झामुमो ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी, आयोग से मांगी मंजूरी
राँची: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर 20 नेताओं को स्टार प्रचारक घोषित करने की अनुमति मांगी है।
बोकारो में व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को भी मिली धमकी
बोकारो जिले के व्यवसायी और मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रितेश सिंह को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां दी गईं, जिसमें चेतावनी दी गई
रांची में तेज हवा और बारिश में सोरोस बार का रूफ शेड गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
राजधानी रांची में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से शहर के कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
धनबाद में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके में हुए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
असम, बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।