कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार: 10 डिग्री से नीचे पहुंचा 22 जिलों का तापमान
पूरे झारखंड में इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कभी 25 दिसंबर के बाद राज्य का तापमान 5 डिग्री से नीचे जाता था। इस साल यह 10 दिन पहले की पहुंच गया है।
तस्करी के 260 किलो चाइनीज लहसुन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी के मधुबनी गांव सीमा पीलर संख्या – 182/13 के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 260 किलों चाइनीज लहसुन के साथ गिरफ्तार किया।
रांची के कर्बला टैंक रोड से धराया फिरोज: आज कोर्ट में पेशी
स्कूली छात्राओं के साथ अपर बाजार सोनार गली में छेड़खानी करने वाले मो. फिरोज अली को रांची पुलिस ने रविवार की रात 8 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पटना मेट्रो के रूट पर आया बड़ा अपडेट: 15 अगस्त तक मलाही पहाड़ी से न्यू आईएसबीटी तक पहला चरण
पटना में बन रहे मेट्रो का काम तेजी से जारी है। सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया था कि अगले वर्ष 15 अगस्त से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।
तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके अपने भारत दौरे के दूसरे दिन आज सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
अब ISIS सीरिया में जड़े जमाने की कोशिश में, हमला कर 88 लोगों की जान ली
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के पतन के बाद आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है। इस्लामिक स्टेट ने पूर्वोत्तर सीरिया में गतिविधियां तेज कर दी है। आतंकी समूह के हमले में कम से कम 88 लोग मारे गए हैं।
थोक महंगाई दर नवंबर महीने में घटकर 1.89 फीसदी पर आई
खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। सब्जियों और खाने-पीने के चीजों के दाम घटने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर माह में घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है।
अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा
पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर कोलकाता में फिर प्रदर्शन, सीबीआई की विफलता पर सवाल
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़े जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपित दो व्यक्तियों को “डिफॉल्ट जमानत” मिलने के बाद कोलकाता में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर