रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत,शो ऑन एयर करने की छूट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को अपने पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो ‘ को जारी रखने की अनुमति दे दी। हालांकि कोर्ट ने शर्त रखी कि वो अपने शो में कुछ भी अश्लील नहीं दिखाएंगे। यूट्यूबर ने कोर्ट में एक आवेदन दायर कर आदेश के एक हिस्से को हटाने की मांग की थी, जिसमें उसे अपने शो प्रसारित करने से रोक दिया गया था।
Budget 2025: विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सेक्टर के लिए कितनी राशि का प्रस्ताव, जानिये पूरी डिटेल
झारखंड सरकार ने आज राज्य का वार्षिक बजट 2025 विधानसभा में प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट भाषण में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
फिल्म ‘नादानियां’ का नया पोस्टर रिलीज, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी कहानी
शाउना गौतम के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसके जरिए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में इब्राहिम की जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनी है।
रजरप्पा मंदिर को पर्यटन सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, डैम का भी जीर्णोद्धार; बजट में प्रस्ताव
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस सरकार के पहले बजट में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है।
इनफिनिक्स ने पेश किया सोलर चार्जिंग फोन,दुनिया का सबसे पतला फोन
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इनफिनिक्स ने जीरो मिनी ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है। ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के अलावा पहला सोलर पावर्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन भी इन्फिनिक्स ने पेश किया है।
Ola Electric layoff: ओला इलेक्ट्रिक में 1000 से अधिक कर्मचारियों की होगी छंटनी
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 1,000 से अधिक कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। कंपनी इसके जरिए अपने बढ़ते घाटे को कम करना चाहती है। इस जॉब कट से प्रॉक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई विभाग प्रभावित होंगे।
जेपी नड्डा ने किया पालम और नजफगढ़ के पीएचसी का निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को पालम में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों और डॉक्टरों से बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पीएचसी में पौधरोपण भी किया।
ट्रम्प ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, साइबर ऑपरेशनों पर लगाई रोक
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने रूस के खिलाफ साइबर ऑपरेशन पर रोक लगा दी है। रक्षामंत्री पीट हेगसेथ इसके लिए अमेरिकी साइबर कमांड को आदेश दिए है। पेंटागन से जुड़े एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक, ये आदेश ट्रम्प और जेलेंस्की की मुलाकात से पहले ही दे दिए गए थे।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 13 हजार 363 करोड़ का बजट पेश
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस बार 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया गया है। आज लोगों की नजर इस बात पर थी कि राज्य की सबसे महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना को इस बार के बजट में कितनी राशि आवंटित की जाती है।
AJSU विधायक निर्मल महतो बैठे धरने पर, इन घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा
मांडू से AJSU विधायक निर्मल महतो बजट पेश होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठे हैं। दरअसल देवघर की घटना और विष्णुगढ़ CO को लेकर के तिवारी महतो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।