राहुल गांधी का पीएम पर हमला: ट्रंप ने ठीक कहा, इंडियन इकोनॉमी को मोदी ने मारा; ये बात सब जानते हैं सिवाय PM और वित्त मंत्री के
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यवस्था) बताने पर कहा- मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैक्ट बताया है। राहुल ने गुरुवार को कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा ने अडाणी की मदद के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
मालेगांव ब्लास्ट केस: भाजपा ने सोनिया-चिदंबरम से मांगी माफी, ओवैसी बोले– फिर 6 लोगों को किसने मारा?
मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अभियोजन पक्ष धमाके की बात तो साबित कर पाया, लेकिन यह सिद्ध नहीं कर सका कि मोटरसाइकिल में बम रखा गया था।
प्रियंका गांधी का सवाल: दोस्ती के बदले क्या मिला देश को? टैरिफ और बिहार वोटर जांच पर संसद में घमासान के संकेत
संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 9वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: जयशंकर ने कहा—पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाना जरूरी, खून और पानी साथ नहीं चल सकते
संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने लाए। खून-पानी एक साथ नहीं चलेगा। सदन में आज जेपी नड्डा करीब 3 बजे बोलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह संसद में समापन भाषण दे सकते हैं।
नासा-इसरो के मिशन निसार की लॉन्चिंग आज शाम 5.40 बजे
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के सैटेलाइट ‘निसार’ आज शाम को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (जीएसएलवी) आज शाम 5:40 बजे नासा-इसरो ‘सिंथेटिक एपरचर रडार’ (निसार) सैटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजेगा।
प्रियंका गांधी का केंद्र पर वार: ‘गृहमंत्री ने इस्तीफा दिया क्या? जिम्मेदारी कौन लेगा?’
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 26 बेकसूरों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था।
“पानी और खून साथ नहीं बह सकते तो क्रिकेट कैसे?” ओवैसी का केंद्र पर हमला
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के खिलाफ सख्त आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के महज पांच महीने बाद इस मैच को देखना उनका जमीर को गवारा नहीं करता।
श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा समेत 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है।
सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम : सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में झारखंड सरकार को 14 अगस्त तक का समय, वरना मुख्य सचिव को पेश होना होगा
सहायक आचार्य नियुक्ति से मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर 14 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो 18 अगस्त को मुख्य सचिव…….
संसद का मानसून सत्र: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी। हालांकि, ये चर्चा अपने समय पर नहीं शुरू हो सकी। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।