ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले थरूर का चौंकाने वाला कदम, विपक्ष की आवाज कौन बनेगा?
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज संसद में बड़ी बहस छिड़ने वाली है। विपक्ष के कई सांसद ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से सवाल पूछने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को इस बहस से अलग कर लिया है।
बिहार के मिथिलांचल में तपस्या और आस्था का पर्व मधुश्रावणी सम्पन्न
भागलपुर | बिहार में मिथिलांचल की परंपराओं में नवविवाहिताओं द्वारा मनाया जाने वाला 13 दिवसीय मधुश्रावणी पर्व इस वर्ष रविवार को टेमी (दुल्हन के घुटनों को जलते हुए दीपक से दागाना) दागने की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया।
यह पर्व एक ओर जहां नवविवाहित स्त्रियों की ससुराल में सुख-शांति और समृद्धि की कामना का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह लोक परंपरा, स्त्री धर्म और आस्था का एक जीवंत रूप भी है। पूजा के अंतिम दिन की विशेष रस्म, जिसे टेमी दागना कहते है, में नवविवाहिता के घुटने और पंजे जलते दीपक की बाती से हल्के रूप में स्पर्श कर दागे जाते हैं। यह परंपरा त्याग, तपस्या और नारी धर्म की स्वीकार्यता का प्रतीक मानी जाती है।
गोड्डा और पोड़ैयाहाट रेल खंड में भतोंधा हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास
भागलपुर | क्षेत्रीय रेल अवसंरचना और यात्री सुविधा में सुधार की दिशा को लेकर गोड्डा और पोड़ैयाहाट स्टेशनों के बीच स्थित प्रस्तावित भतोंधा हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास रविवार को सांसद निशिकांत दुबे ने किया।
इस अवसर पर सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया हॉल्ट न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय वस्तुओं के आवागमन को भी सुगम बनाएगा, क्षेत्रीय विकास को गति देगा और गोड्डा–पोड़ैयाहाट खंड में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा।
सिंधारा कार्यक्रम के बहाने सावन की हरियाली में खिला सांस्कृतिक सौंदर्य
अररिया | श्रावण मास में फारबिसगंज अग्रवाल महिला मंच की ओर से रविवार को पारंपरिक सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी, पारंपरिक मूल्यों के निर्वहन और सामूहिक उत्सव धर्मिता का अनुपम उदाहरण बन गया।
पीएम के मन की बात करोड़ों भारतीयों की दिल की धड़कन:प्रवीण
अररिया | पीएम के मन की बात कार्यक्रम सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की धड़कन है।यह विकसित भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों को स्वर देता है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार की अगुवाई में नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा संग मन की बात कार्यक्रम के 123 वें कड़ी को बूथ संख्या 153 पर रेडियो पर श्रवण उपरांत कही।
मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का किया उद्घाटन
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का अवलोकन किया।
नवादा में दो मंदिरों की मूर्तियां खंडित ,ग्रामीणों में आक्रोश
नवादा । बिहार के नवादा में पवित्र सावन महीना में असमाजिक तत्वों ने रविवार को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है।
नवादा नगर परिषद क्षेत्र के दो मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्ति को बदमाशो ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मूर्ति खंडित करने की सूचना शहर में बिजली करंट की तरह दौड़ने लगी और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के पास पहुंच गए।
नीतीश कुमार ने बिहार सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए स्पष्ट संदेश थी कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विजय दिवस पर जवानों को सौगात: ‘आप सीमा संभालिए, परिवार की जिम्मेदारी हमारी’
आज का दिन पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत के बहादुर जावनों ने जान की बाजी लगाकर सीमा की सुरक्षा की थी। इस खास मौके पर अब सेना के जवानों कमाल की सौगात मिली है।