निम्न दबाव से बंगाल में तेज बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
महानगर कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में लगातार बारिश जारी है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित
बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात: पत्नी को जमीन पर पटक कर पैर से दबाई गर्दन, पति ने ली जान
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से पति की हैवानियत सामने आई है। उसने दो बच्चों की मां को पहले तो जमीन पर पटक दिया और फिर अपना पैर उसकी गर्दन पर तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
भारत बंद का पश्चिम बंगाल में असर: ट्रेड यूनियन और TMC नेताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात
पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच ‘भारत बंद’ को लेकर जोरदार भिड़ंत हुई। यह बंद लेफ्ट पार्टियों की ट्रेड यूनियनों ने बुलाया है।
राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त: चूरू में मलबा गिरने से 2 की मौत, शव क्षत-विक्षत
राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है।
निशिकांत दुबे का तंज– डर और गुंडागर्दी की राजनीति कर रहे हैं राज ठाकरे
हिंदी-मराठी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। हिंदीभाषी राज्य के नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। हाल में ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने MNS के अध्यक्ष राज ठकारे पर निशाना साधा था। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गई थी।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 26 दिन बाद AAIB ने सौंपी शुरुआती जांच रिपोर्ट
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अहमदाबाद विमान हादसे के 26 दिन बाद प्राइमरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को केंद्र सरकार को सौंपी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्राइमरी रिपोर्ट शुरुआती जांच में मिले सबूतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्स में सख्त संदेश- “आतंकवाद पर नीति नहीं, नैतिकता चाहिए”
ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक शांति और सुरक्षा पर एक स्पष्ट और प्रभावशाली वक्तव्य देते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि साझा हितों और वैश्विक भविष्य की नींव है।
तहव्वुर राणा के कबूलनामे से सनसनी, पाक सेना की पोल खुली; ISI और लश्कर की साजिशों का भी पर्दाफाश
26/11 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा ने 2008 में हुए आतंकी हमले को लेकर कई बड़े राज खोले हैं। राणा फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच पूछताछ की है। इस पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं।
छत्तीसगढ़ नक्सल मुठभेड़: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर दो नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
शनिवार को छत्तीसगढ़ एक बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
नीरव मोदी का भाई निहाल अमेरिका में गिरफ्तार, CBI-ED के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई तेज
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।