राहुल गांधी का केंद्र पर वार: “ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन के आगे झुक जाएंगे मोदी, गोयल कुछ भी कहें”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने की बढ़ाई गई समय सीमा खत्म हो रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कभी भी समय सीमा या समय के दवाब में व्यापारिक सौदे नहीं करता है।
जज यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ी,विपक्षी दलों ने हटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए सैद्धांतिक रूप से अपनी मंजूरी दे दी है और सांसदों के हस्ताक्षर एकत्रित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।
भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा
आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे।
निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर वार– फाइटर जेट डील में राजीव गांधी थे बिचौलिए
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 1970 के दशक में एक फाइटर जेट सौदे में राजीव गांधी ने ‘बिचौलिये’ की भूमिका निभाई थी।
मेडिकल कॉलेज घोटाले में CBI का खुलासा, टाटा कॉलेज के चांसलर समेत 34 पर FIR
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), बिचौलियों और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों का एक गहरा जाल शामिल है।
झारखंड रेल हादसा : साहिबगंज में मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं
झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। इसमें पत्थरों से लोड एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी, जिससे कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों में नई शुरुआत, जयशंकर की रणनीति से 10 साल के सहयोग फ्रेमवर्क पर बनी सहमति
कभी ज्यादा आयात शुल्क बढ़ाने की वजह से तो कभी आपरेशन सिंदूर को लेकर बयानबाजी की वजह से तो कभी पाकिस्तान सेना के प्रमुख के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की वजह से, हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के संबंधों में एक असहजता सी आ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर, ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से पांच देशों की आठ दिवसीय (2-9 जुलाई) यात्रा पर रहेंगे। इन देशों में घाना, त्रिनिदाद, टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया हैं। वो ब्राजील में 6-7 जुलाई को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पंद्रह लाख रुपये की धोखाधड़ी के 2 आराेपित गिरफ्तार
कांकेर, जिले में कृषि विभाग के 2 कर्मचारियों ने टेंडर दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है । उप-संचालक राजू सोनी और उनके साथी लोकांश सोनी ने जनवरी 2024 में व्यापारी प्रदीप साहू से यह रकम ली थी । दोनों आरोपितों ने कृषि विभाग में वाटर शेड परियोजना, डबरी निर्माण, गेबियन स्ट्रक्चर, चेक डेम और अंडरग्राउंड डाइक ड्राफ्ट स्पिल-वे के टेंडर दिलाने का वादा किया था । उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में अधिक पैसे लगने का हवाला देकर व्यापारी से 15 लाख रुपये ले लिए ।
आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत
बाराबंकी, तहसील फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर के बाद समय करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की राेपाई कर रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 अन्य मजदूर झुलस गए।