स्टेट बैंक के डिजिटल परिवर्तन से उसके ग्राहकों को काफी लाभ हुआ: वित्त मंत्री
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के डिजिटल बदलाव उसके ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद रहे हैं। देश की सेवा में 70 वर्ष पूरा करने पर एसबीआई को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बैंक की ओर से नवोन्मेषण और सशक्तीकरण जारी रखने की उम्मीद है।
रोहतक: बाढ़ को रोकने के लिए फील्ड में उतरे प्रशासनिक अधिकारी
रोहतक, मानसून की गति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है, बाढ़ को रोकने के लिए अधिकारियों ने समीक्षा बैठक बुलाई और डीसी ने साफ कहा कि पानी निकासी के प्रबंध को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब ‘घेला सोमनाथ महादेव मंदिर’ में भी शुरू होगा लेजर लाइट एंड साउंड शो
गांधीनगर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में ऐतिहासिक तथा पौराणिक महत्व वाली सांस्कृतिक धरोहरों को जीर्णोद्धार के साथ नया रूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक, पौराणिक तथा सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण एवं देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ महादेव का अभूतपूर्व विकास किया है। साथ ही, सोमनाथ की छाया एवं ऐतिहासिक शौर्य के सांस्कृतिक प्रतीक समान ‘घेला सोमनाथ महादेव मंदिर’ के विकास पर भी उतना ही ध्यान दिया है।
यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में नया सत्र शुरू, बच्चों में दिखा उत्साह
लखनऊ, समाज कल्याण विभाग की ओर उत्तर प्रदेश में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। विद्यालयों में पहले दिन छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। बच्चों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए गए।
प्रोजेक्ट 17ए का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘उदयगिरि’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया
नई दिल्ली, प्रोजेक्ट 17ए के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाए जा रहे सात स्टील्थ फ्रिगेट में से दूसरा जहाज ‘उदयगिरि’ मंगलवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। ये बहु-मिशन फ्रिगेट भारत के समुद्री हितों के क्षेत्र में पारंपरिक और अपारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपटते हुए ‘ब्लू वॉटर’ वातावरण में संचालन करने में सक्षम हैं।
हरोली के शहीद को सेना का सम्मान, मां की आंखों से निकले आंसू
ऊना, कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उपमंडल हरोली के गांव कुठारबीत के मनोहर राणा की शहादत को एक बार फिर से याद किया गया। इस बार भारतीय सेना की आठवीं माउंटेंन डिविजन ने शहीद के घर पहुंचकर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया है।
व्यापमं की उप अभियंता सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत उप अभियंता सिविल एवं उप अभियंता विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 13 जुलाई 2025 को आयाेजित की जाएगी। परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 2 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1702 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला कॉलेज शांति नगर जगदलपुर तथा परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1703 शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नम्बर 3 जगदलपुर में किया जाएगा ।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने की विकास कार्यों की समीक्षा
धर्मशाला, उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को पंचायत रच्छयालु में हैंडपंप में स्थापित विद्युत संचालित मोटर का विधिवत उद्घाटन कर इसे स्थानीय जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात पठानिया ने पंचायत रच्छयालु में जनसमस्याओं को सुनते हुए कहा, मैं आपका विधायक नहीं, बल्कि आपका सेवक हूं।
तृणमूल युवा संगठन में नौ दिनों में दोबारा फेरबदल, हुगली-श्रीरामपुर जिले में बदले गए अध्यक्ष
हुगली। तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में राज्य और ज़िला स्तर पर अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने युवा मोर्चा में भी कई नए चेहरों को जगह दी। इन बदलावों के महज नौ दिन बाद ही हुगली-श्रीरामपुर सांगठनिक जिला में पार्टी ने फिर अध्यक्ष पद पर फेरबदल कर दिया है, जिससे अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या शीर्ष नेतृत्व बदलाव से पूरी तरह संतुष्ट नहीं था?
महाकुम्भ क्षेत्र में कचरा हटाने की जनहित याचिका निस्तारित
प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महाकुम्भ 2025 के मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा छोड़ा गया कचरा हटाने की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए याचियों को एनजीटी में याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है।