CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम
CBSE 10th Board Exam: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करवाने के नियमों को मंजूरी दे दी है. अब साल 2026 से एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी.
कुल्लू में बादल फटने से तबाही, पुल बहा; हल्द्वानी में कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को दो जगह बादल फटा। सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया और मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई।
ऑपरेशन सिंधु बंद: इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद 224 भारतीय नागरिक आज लौटे स्वदेश, भारतीय दूतावास का फैसला
ऑपरेशन सिंधु के तहत बुधवार सुबह 224 भारतीय नागरिक इजराइल से भारत लौटे। ईरान-इजराइल के तनाव के बीच दोनों देशों से अब तक 3394 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। इससे पहले 24 जून की रात 12.01 बजे 282 भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट ईरान के मशहद से दिल्ली पहुंची थी।
इमरजेंसी के 50 साल: PM मोदी और कैबिनेट ने रखा मौन, बोले– कांग्रेस ने कैद किया लोकतंत्र; खड़गे बोले– झूठ छिपाने का नाटक
पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया।
ISS मिशन पर पहले भारतीय बनने पर पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, बोले- पूरे देश की नजर आप पर
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुंभाशु शुक्ला के अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन सफल होने की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल लॉन्च का स्वागत करते हैं।
बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तान का मेजर मोइज मारा गया
पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीडीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह वही अफसर बताया जा रहा है, जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पकड़ लिया था।
भूस्खलन से माता वैष्णो देवी मंदिर का हिमकोटि मार्ग बंद, कोहरे से हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का भूस्खलन से प्रभावित हिमकोटि मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद किया गया है। इसके साथ ही कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है।
25 जून को लॉन्च हो सकता है एक्सियम-4 मिशन: दोपहर 12:01 बजे स्पेसX का नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भरेगा उड़ान, अब तक 6 बार टल चुका लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन Axiom-4 25 जून को लॉन्च हो सकता है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे इसकी लॉन्चिंग संभव है। अगर ये तय वक्त पर लॉन्च होता है, तो इसकी डॉकिंग 26 जून को शाम 4:30 बजे होगी।
चार राज्यों के पांच उपचुनाव: गुजरात में AAP और BJP ने बांटी सीटें, केरल-कांग्रेस, लुधियाना-AAP, बंगाल में TMC को जीत
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे।
सरकारी नौकरी: SBI में 2964 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा शुरू आवेदन प्रक्रिया, अब 29 जून तक करें अप्लाई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 21 जून से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।