प्रधानमंत्री मोदी आज और कल बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल देश के तीन राज्यों बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आज बिहार के सीवान का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 12 बजे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
कोरोना अलर्ट: 24 घंटे में 4 और मौतें, कुल आंकड़ा 5608 पार; केरल में सबसे ज्यादा केस
भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 4 मौतें हुई है। देश में अब कुल 5608 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से हुए 4 मौतें केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5608 हो गए हैं।
अधिकारी और राजनीतिक लोग खनन माफिया को संरक्षण देने में जुटे : दीपक बैज
महासमुंद/रायपुर, छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन और माफियाराज को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को महासमुंद जिला के बरबसपुर गांव में रेत के अवैध भंडारण का निरीक्षण किया। रेत के इस अवैध भंडारण को देखकर कहा कि यहां ऐसा लग रहा है, जैसे हम छत्तीसगढ़ में नहीं राजस्थान में हैं। निजी जमीन की आड़ में सरकारी जमीनों पर रेत के अवैध भंडारण के संरक्षण पर दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाये हैं।
गडकरी की बड़ी घोषणा: 15 अगस्त से निजी वाहनों को टोल में राहत, सालाना ₹3000 में मिलेगा FASTag पास
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा करते हुए बताया है कि 15 अगस्त 2025 से 3,000 रूपये की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले पूरी हो, वैध रहेगा।
ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी-ट्रम्प की 35 मिनट बातचीत: PM मोदी बोले – भारत ने कभी मध्यस्थता नहीं मानी, न आगे मानेगा; सीजफायर PAK के कहने पर हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की, जो लगभग 35 मिनट तक चली। बातचीत के दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी है।
रायपुर में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
जिले के सभी स्कूलों में आज मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें सुबह बच्चों स्कूल में का तिलक लगाकर स्वागत
इमरजेंसी लैंडिंग के 48 घंटे बाद भी केरल में खड़ा दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान, जानें क्या है वजह
रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट 48 घंटे बाद भी केरल में ही खड़ा है। रविवार को इस लड़ाकू विमान की आपातकालीन लैंडिग हुई थी। खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण इस विमान की आपात लैंडिंग कराई गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कैलगरी पहुंचे
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुछ समय पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कैलगरी पहुंच गए। कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। कैलगरी प्रांत के दक्षिणी भाग के कनाडाई रॉकीज के पूर्व में ऊंचे मैदानों और तलहटी के क्षेत्र में स्थित है।
एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी खराबी, कोलकाता में रोकने का फैसला, यात्रियों को अन्य विकल्पों से भेजा जाएगा मुंबई
एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एआई-180) को गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से आज तड़के कोलकाता हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है।
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसों का सिलसिला: 5 दुर्घटनाएं, 13 मौतें—तकनीकी खामी या मानवीय चूक? जानिए उड़ान की पूरी तकनीक
इस साल केदारनाथ इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश या इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी कुल 5 घटनाएं सामने आईं हैं। क्रैश हुए हेलिकॉप्टर बेल कंपनी के हैं। वहीं इमरजेंसी और क्रैश लैंडिंग में एयरबस, अगस्ता वेस्टलैंड के हेलिकॉप्टर शामिल हैं।