एअर इंडिया के एक और ड्रीमलाइनर विमान में खराबी, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा
हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर AI315) सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी। वहीं, रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से लौट गए थे।
भारत में जनगणना की अधिसूचना जारी, 2027 में होगी
भारत में जनगणना साल 2027 में होगी। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जनगणना 2027 में होगी और इसे 2 चरणों में कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी का साइप्रस में जोरदार स्वागत, दोनों देशों के सीईओ फोरम की बैठक में की भारत के सुधार पथ पर बात
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस की दो दिवसीय (15-16 जून) आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय ने भी उनसे मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई।
बच्चों ने सीखा शेर, मयूर और साँप की चाल में युद्ध कौशल
पूर्णिया, पूर्णिया के किलकारी बिहार बाल भवन में चल रहे चक धूम–धूम समर कैंप 2025 में बच्चों को सिखाई जा रही है दुनिया की सबसे पुरानी युद्ध शैली—कलारीपयट्टू।
केरल से आए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक दिलसागर ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक संतुलन की इस अद्भुत कला से परिचित कराया। शेर, मयूरी, सांप, मेंढक और मछली जैसे जीवों की मुद्रा में बच्चों ने आत्मरक्षा की तकनीकें सीखीं।
हिसार : तपती लू में भी युवाओं का हौंसला नहीं हुआ कम, रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्रित
हिसार, आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी की एनएसएस इकाई की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रक्तदान उत्सव एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के उमड़े जोश और जज्बे के चलते 300 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी हरिनिवास जांदू व समारोह के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित हरियाणा स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य साधुराम जाखड़, समाजसेवी घीसाराम जैन, प्रदीप बेनीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
हिसार : शांति नगर कुटिया में धूमधाम से मनाया गया दीक्षा दिवस
हिसार, परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्म ज्ञान मंदिर, शांति नगर के तत्वाधान में मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज का दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीसुन्दरकांड का पाठ किया गया व अशोक वाटिका के रुप में दरबार सजाया गया। पाठ की समाप्ति पर अनेक भजन गायकों ने भजनों की वर्षा करके समां बांध दिया।
हिसार : बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फादर्स डे की शुभकामनाएं
हिसार, बुजुर्गों को निशुल्क आवास, भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मोक्ष वृद्धाश्रम में फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बुजुर्गों को पितृ दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। बुक वॉर्मस एंड एमएनएस द स्टूडियो के तत्वावधान में रविवार काे आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बुजुर्गों का मुंह मीठा करवाया गया।
नाम बदला, हालात नहीं बदले! सुर सैनी नगर में खुलेआम जल रहा कूड़ा
रुड़की। जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार गांवों के नाम बदलकर उन्हें ऐतिहासिक और सामाजिक गौरव देने का काम कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर स्वच्छता को लेकर लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। झबरेड़ा मार्ग पर स्थित सुर सैनी नगर (पूर्व में सलेमपुर राजपूताना) में नगर निगम की उदासीनता के चलते खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और आमजन दोनों खतरे में हैं।
(अपडेट) सड़क हादसे में बीएसएफ जवान सहित तीन की मौत, एक गंभीर
वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत कछवा रोड के निकट स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार बीएसएफ जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर: एक महिला की मौत,एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगा घायल
जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के चंदवाजी थाना इलाके के जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान खड़े ट्रक के बाहर खड़ी महिला भी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई और साथ ही एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।