इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स के लिए अंतरिक्ष स्टेशन तक की ऐतिहासिक यात्रा को एकबार फिर स्थगित कर दिया गया । आज एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग होनी थी। लॉन्चिंग वाहन में रिसाव के चलते इसे फिर स्थगित कर दिया गया है।
मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपितों को लेकर इंदौर, दिल्ली होते हुए सुबह गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंची, शिलांग रवाना
मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की जांच मेघालय पुलिस ने तेज कर दी है। वह गिरफ्तार आरोपितों को एक-एककर शिलांग पहुंचा रही है।
ईडी के समन पर नहीं पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, एजेंसी से मांगी नई तारीख
कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा तबियत खराब होने का हवाला देकर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उन्हें भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले और हरियाणा के गुरुग्राम जमीन घोटाला मामले में समन जारी किया गया था।
‘तुम हांफ क्यों रही हो…’, सास के सवाल पर क्या बोली सोनम? आखिरी फोन कॉल से उठे कई सवाल
राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री अभी भी पूरी तरह से नहीं सुलझी है। सोनम की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोनम की एक फोन कॉल भी सामने आ गई है, जिसमें उसने अपनी सास से आखिरी बार बातचीत की थी।
संदिग्ध भारतीयों को अवैध रूप से विदेश भेजे जाने के मामले में गृह सचिव भी जांच के दायरे में
नेपाल के हवाई अड्डे से संदिग्ध भारतीयों को विदेश भेजे जाने के मामले में फंसे गृह मंत्री रमेश लेखक के बाद अब गृह सचिव गोकर्ण मणि दवाडी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने गृह सचिव के ऊपर निगरानी बढ़ा दी है।
प्रधानमंत्री मोदी से आज शाम नई दिल्ली में मिलेंगे अभिषेक, विदेश से लौटे सभी सांसद रहेंगे साथ
विदेश और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरकर विदेश से लौटे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा नजरें जिस नेता पर रहेंगी-वह हैं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी।
शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम, लिंक से लिंक जोड़ा तो… मेघालय पुलिस ने बताई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी
इंदौर की सोनम की बेवफाई की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। इंदौर का कपल राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे, जहां पति की हत्या हो जाती है। अब हत्या के पीछे का हर राज सामने आ रहा है।
गैरजिम्मेदाराना विपक्ष का रोल निभा रहे हैं राहुल गांधीः जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि वे (राहुल) गैरजिम्मेदाराना विपक्ष का रोल निभा रहे हैं। भगवान उनको सद्बुद्धि दें।
‘भारतीयों पर रोक लगाने की बात झूठ…’, हज यात्रा के दौरान वीजा बैन पर क्या बोली सऊदी सरकार?
सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान भारतीयों के वीजा पर रोक लगाने वाली खबरों का सिरे से खंडन कर दिया है। सऊदी सरकार का कहना है कि उन्होंने इससे जुड़ा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। यह सभी खबरें पूरी तरह से गलत हैं।
सोनम बेवफा निकली, 17 दिनों से लापता सोनम रघुवंशी ने ही कराई थी पति राजा की हत्या
सोनम बेवफा निकली। शादी के तुरंत बाद पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गई लापता सोमन रघुवंशी 17 दिनों के बाद मिल गई है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे सुनने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।