देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अलर्ट पर है। मंत्रालय के मुताबिक, आज 8:00 बजे तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6133 हो गई है । पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 379 नए मरीज आए और छह मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में दो कर्नाटक, तीन केरल और एक तमिलनाडु का व्यक्ति है ।
G7 सम्मेलन में भारतीय पीएम को बुलाए जाने पर भड़के कनाडा के खालिस्तानी, जान से मारने की दी गीदड़भभकी
भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बार फिर आमंत्रित किया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर आगामी जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। इस बार इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कनाडा कर रहा है।
देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर हुए 5,755, पिछले 24 घंटे में चार की मौत
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है।
बेंगलुरु भगदड़ : केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है।
NBEMS को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब 3 अगस्त को होगी NEET PG की परीक्षा; सिंगल-शिफ्ट में होगा एग्जाम
मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी अब 15 जून के बजाए 3 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड आफ एक्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) को 3 अगस्त को परीक्षा कराने की इजाजत दे दी।
पीएम ने तिरंगा दिखाकर चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन, 130 साल का सपना हुआ सच
पीएम मोदी पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। उन्होंने यहां के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलव पुल का निरीक्षण किया। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल है। इसकी लंबाई 1,315 मीटर है। इसे भूकंप और तेज हवाओं का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल राष्ट्र को करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर रहेंगे। वो राज्य को 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वो चिनाब पुल और अंजी पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है।
भारत-बांग्लादेश व्यापार ईद-उल-अजहा के अवसर पर कई दिनों तक रहेगा बंद
भारत और बांग्लादेश के बीच ईद-उल-अजहा के मौके पर व्यापारिक गतिविधियां कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई हैं। यह जानकारी दोनों देशों की सीमा पर मौजूद एकीकृत जांच चौकियों (आईसीपी) से जुड़े अधिकारियों ने दी है।
लड़ाकू विमान राफेल का धड़ अब भारत में बनाया जाएगा, हैदराबाद में लगेगा प्लांट
पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा। इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ साझेदारी की है। भारत में पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन करने के लिए हैदराबाद में प्लांट लगाया जायेगा।