ईडी ने 190 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, यूपी, हरियाणा में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। कंपनी पर आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की।
बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक CM-डिप्टी CM के खिलाफ शिकायत दर्ज,भाजपा ने मांगा इस्तीफा
पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं।
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।
इलॉन मस्क के पिता कुर्ता-पायजामा में अयोध्या पहुंचे, हाथ जोड़कर नमस्कार किया
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वे दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा समेत 16 लोग आए हैं।
भाजपा बोली-कांग्रेस के सरेंडर कारनामे कैलेंडर में भरे पड़े:राहुल जैसा बयान आतंकियों ने भी नहीं दिया
भाजपा ने बुधवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी राहुल गांधी में परिपक्वता और गंभीरता नहीं आई है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सरेंडर बताना उनकी खतरनाक मानसिकता दिखाता है।
इस दिन अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, मिशन के दौरान पीएम मोदी से कर सकते हैं संवाद
अंतरिक्षयात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम स्पेस के मिशन एक्सिओम-4 को स्थगित कर दिया गया है। शुभांशु और उनके तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्री अब 10 जून को आइएसएस के लिए उड़ान भरेंगे।
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा।
पाकिस्तानी जासूस को पैसे भेजने के आरोप में फंसे कोलकाता के व्यापारी, एनआईए कर रही है पूछताछ
टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की आड़ में पाकिस्तानी जासूस को संदिग्ध तरीके से पैसे भेजने के आरोप में कोलकाता के व्यवसायी मसूद आलम से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार पूछताछ कर रही है।
देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।