बाढ़-लैंडस्लाइड से नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 37 लोगों की मौत: सिक्किम में हेलिकॉप्टर से 36 लोगों का रेस्क्यू
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 दिन बीतने के बाद भी मानसून वहीं ठहरा हुआ है। इसके चलते मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में तेज बारिश हो रही है। आज MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट है।
राहुल गांधी आज भोपाल में, कांग्रेस के नव सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वे यहां मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन नव सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
असम में बाढ़ से 22 जिले प्रभावित, ब्रह्मपुत्र समेत 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
लगातार बारिश से असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र (निमातीघाट, तेजपुर), सुबनसिरी (बड़ाटीघाट), बुरीदिहिंग, धनसिरी (नुमलीगढ़), कपिली (कामपुर, धरमटुल), बराक (छोटा बेकरा, फुलेर्टल, एपी घाट, बीपी घाट), रुकनी (धोलाई), धलेस्वरी (घरमुरा), कटाखाल (मातिजुरी) और कुशियारा (श्रीभूमि) नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की मूतिर्याें के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से वैदिक विधि विधान से शुरू हो गया है। परिसर की यज्ञशाला में सुबह 6:30 बजे से पूजा-अनुष्ठान चल रहे हैं, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी।
देश में 4,000 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित , 24 घंटे में पांच की मौत
भारत में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में मंगलवार तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4,000 को पार कर गई। पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल में एक, महाराष्ट्र में दो, तमिलनाडु में एक और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत की पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दाे हार्डकोर सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के सुकमा में साेमवार काे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पीएलजीए बटालियन के दाे हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा कुल 25 लाख का इनाम घोषित है।
प्रधानमंत्री मोदी 6 जून को कश्मीर के लिए ट्रेन को दिखा सकते हैं हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री माता वैष्णो देवी जी मंदिर के आधार शिविर कटरा से कश्मीर के लिए ट्रेन सेवा का उद्घाटन 6 जून को कर सकते हैं। इसके बाद कटरा और बारामूला के बीच वंदे भारत ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी।
अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है, जिससे 3 साल बाद फिर चिंता बढ़ी है। महिला को 23 मई को मणिनगर स्थित एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महिला को पहले से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम यहां वैश्विक विमानन सीईओ को संबोधित करने वाले हैं। वो शाम लगभग पांच बजे भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेंगे।
जीएसटी कलेक्शनः मई में सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, इस साल मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। हालांकि मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में अप्रैल की तुलना में गिरावट आई है। अप्रैल में देश में जीएसटी कलेक्शन अपने सर्वोच्च स्तर 2.37 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था।