भाजपा का कांग्रेस पर हमला- ऑपरेशन सिंदूर से ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं
ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि पहले दिन से राहुल गांधी, जयराम रमेश और उनके लोगों ने भारतीय सेना, भारत के शौर्य पर सवाल उठाया, ये ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार से पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, कानपुर के कई हिस्से जुड़ेंगे मेट्रो से
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का समापन आज उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर में होगा। उन्होंने कल सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज पुंछ जाएंगे। सुबह लगभग 11 बजे पुंछ पहुंचने के बाद शाह पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित सिंह सभा गुरुद्वारा जाने के साथ डाक बंगला में प्रभावितों से साथ मिलेंगे।
‘पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हे’, बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
पीएम मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में करीब 32 मिनट का संबोधन दिया। पीएम ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र किया। पीएम ने कहा, ‘पाकिस्तान समझ ले 3 बार घर में घुसकर मारा है।
इंदौर में मिले कोरोना के चार नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हुई
शहर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही वर्तमान में शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वायरस के वैरियंट का पता करने के लिए सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।
तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलाें में रेड अलर्ट, नीलगिर के पर्यटक स्थल बंद
तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से नीलगिरी जिले कई स्थानाें पर भूस्खलन खाैर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है। राज्य के पर्यटन विभाग ने नीलगिरी के कई पर्यटक स्थलाें काे बंद करने और अधिकारियाें काे सतर्क रहने के निर्देश दिए है।
प्रधानमंत्री मोदी चार प्रदेशों की दो दिवसीय यात्रा पर, आज पहले जाएंगे सिक्किम, फिर बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के चार प्रांतों का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। उनका सबसे पहले सिक्किम जाने का आधिकारिक कार्यक्रम है। वो पू्र्वाह्न करीब 11 बजे ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम को देंगे विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिक्किम को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सिक्किम राज्य की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत राजधानी गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सिक्किम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार आज जम्मू पहुंच रहे हैं। शाम करीब पांच बजे शाह जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह शाम को ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा बैठक करेंगे। रात में राजभवन में रुकेंगे और शुक्रवार को पुंछ जाएंगे।
देश में कोरोना के 1200 केस, अबतक 12 मौतें
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1200 पहुंच गई है। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 325 मरीज हैं। इनमें से 316 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं। इसके बाद केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं।