‘टीम इंडिया की तरह मिलकर करना होगा काम’, नीति आयोग की बैठक में PM Modi का राज्यों को संदेश; रखा 2047 का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
केरल में मानसून ने दी दस्तक, तय समय से 8 दिन पहले आगमन
झमाझम बारिश के साथ मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। भारत की मुख्य भूमि पर पिछले 16 साल में मानसून का सबसे पहले आगमन हुआ है। इस बार अपने तय समय से 8 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन है।
डब्ल्यूबीएसएससी की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में केवल एक सप्ताह बाकी, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा का दबाव
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में भर्ती विज्ञापन की तिथि और उसके संभावित ब्यौरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे हैं। वह यहां पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे। गोलीबारी में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए हैं।
जब आसमान में 220 जिंदगियां संकट में फंसी… DGCA ने बताया कैसे कराई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान को भयंकर तूफान और ओलावृष्टि के कारण उड़ान भरने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद पायलट ने लाहौर ATC से और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इजाजत नहीं दी गई
‘आप नेता प्रतिपक्ष हैं या निशान-ए-पाकिस्तान?’, ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों से भड़की BJP
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। उसके कई एअरबेस तबाह हो गए तो कई आतंकी भी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर पर अब देश में सियासत भी छिड़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि आखिर पाक को विदेश मंत्री ने क्यों हमले की बात बताई।
FATF की ग्रे लिस्ट में जाएगा पाकिस्तान! भारत ने कर लिया पूरा बंदोबस्त, सरकार ने बनाया प्लान
पाकिस्तान के खिलाफ अब एक और एक्शन की तैयारी है। मोदी सरकार ने एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट पाकिस्तान को लाने का प्लान तैयार कर लिया है। वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण निगरानी संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल को भारत ने इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की भारत को धमकी:कहा- तुम हमारा पानी बंद करोगे, हम तुम्हारी सांस बंद कर देंगे
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है। शरीफ ने एक बयान में कहा, अगर तुम (भारत) हमारा पानी बंद करोगे, तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे। शरीफ ने यह बयान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
राष्ट्रपति के हाथ से शौर्य चक्र लेने के दौरान भावुक हुई बलिदानी मेजर आशीष की मां और पत्नी
देश की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाल मेजर आशीष धौंचक काे शाैर्य चक्र दिया गया। गुरुवार की रात आयाेजित समाराेह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने जब आशीष की मां काे शाैर्य चक्र सम्मान साैंपा ताे आशीष की मां भावुक हाेकर राेने लगीं।
ED की कार्यशैली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा– सीमा लांघ रही है एजेंसी
ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की कार्यशैली पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) से जुड़े कथित घोटाले की जांच कर रही ED को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है।