PM बोले- हमारी सेना PAK को घुटनों पर लाई:अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर आए। जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर देशनोक के पलाना में हुई सभा में मोदी करीब 40 मिनट बोले। उन्होंने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा।
कोलकाता के बाद अब सागर द्वीप और आसपास के इलाकों में दिखे ड्रोन जैसे उड़न उपकरण
कोलकाता के आसमान में ड्रोन जैसे रहस्यमयी उपकरणों की हलचल के बाद अब दक्षिण 24 परगना ज़िले के प्रसिद्ध सागर द्वीप के ऊपर भी ऐसे ही रोशनी वाले उपकरण देखे गए हैं। इन ड्रोन्स की दिशा, रंग और समय लगभग कोलकाता में दिखे दृश्यों से मेल खा रही है
प्रधानमंत्री मोदी आज 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, राजस्थान के बीकानेर भी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम है।
बीकानेर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पहली बार राजस्थान पहुंचे। वे सुबह लगभग साढ़े दस बजे बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया।
तूफान और ओलों में फंसी IndiGo फ्लाइट, सांसद ने कहा- लगा मौत आ गई
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E2142 बुधवार शाम अचानक खराब मौसम की चपेट में आ गई। रास्ते में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण विमान को जोरदार झटके लगे, जिससे इसके आगे का हिस्सा नोज कोन क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ राज्य के 05 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन हैं।
कोलकाता के आसमान में दिखे ड्रोन जैसे उड़न वस्तु, जासूसी की आशंका में पुलिस जांच शुरू
कोलकाता के आसमान में रात के समय कई अनजान उड़न वस्तु देखे जाने से हड़कंप मच गया है। ये वस्तुएं ड्रोन जैसी दिख रही थीं और शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों के ऊपर मंडराती नजर आईं। इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जासूसी की आशंका के चलते जांच शुरू कर दी गई है।
गुरुग्राम में क्रिकेटर शिखर धवन ने खरीदा 68.89 करोड़ का अपार्टमेंट
सेलिब्रिटी व रईसों के लिए पूंजी निवेश और रहने के हिसाब से पहली पसंद गुरुग्राम है। यहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। अब क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने यहां एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 68.89 करोड़ रुपये है।
मारा गया डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू, 27 माओवादी ढेर
नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। 20 के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है।
मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को मुंबई, बेंगलुरु, जालंधर, इंदौर और कोलकाता सहित देश के कई शहरों में छापेमारी की। छापेमारी की ये कार्रवाई एक फर्म में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।