प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
छत्तीसगढ़ को रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (22 मई) को राज्य के पांच रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह सभी स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवनिर्मित और पुनर्विकसित किए गए हैं।
बेंगलुरू में भारी बारिश का आतंक, पानी से लबालब भरीं सड़कें
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में बिजली गिरने से 5 और महाराष्ट्र में 2 मौतें हुईं हैं। झारखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है।
कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के मामले में जांच के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।
भारत-पाक सीमा पर आज से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू, लेकिन गेट नहीं खुलेंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण स्थगित की गई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी मंगलवार शाम को फिर से शुरू हो रही है। बीएसएफ की तरफ से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दोनों तरफ से जवान बंद गेटों के आर-पार खड़े होकर ही अपने-अपने देश के झंडे को उतारेंगे।
बीएसएफ ने पांच माह में पकड़े पाकिस्तान से आए सौ ड्रोन
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस साल में अब तक सीमा पार से घुसपैठ के लिए आए सौ ड्रोन पकड़े हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है।
आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल
पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है।
राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना, पूछा- हमले से पहले पाकिस्तान को सूचना क्यों दी गई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान को हमले से पहले
हिसार में पकड़ी गई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर
हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है।
ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ नीतियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। ये प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख सहयोगी देशों का दौरा करेगा।
शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भारत के लेह में शहीद हुए नवादा के कौवाकोल प्रखंड के गांव पांडे गंगोट के शहीद सैनिक मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को नवादा लाया गया। जहां सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।