एनआईए ने मुंबई एयरपोर्ट से आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के फरार दो इनामी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अब्दुल फैयाज शेख और तल्हा लियाकत खान के रुप में की गई है
प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को शानदार उपलब्धि पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की पहली 90 मीटर से लंबी थ्रो के लिए बधाई दी और इसे शानदार उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, “शानदार उपलब्धि!
भुज एयरबेस पर रक्षा मंत्री ने सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया
दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयरबेस पर सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, ये तो बस ट्रेलर है, समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया को ब्रीफ करेंगे भारतीय सांसद,ओवैसी भी हो सकते हैं शामिल
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के सांसद दुनिया को ब्रीफ करेंगे। केंद्र सरकार सभी दलों के चुनिंदा सांसदों को 22 मई से 10 दिनों के लिए 5 देशों में भेज रही है। 5-6 सांसदों के कुल 8 ग्रुप्स अमेरिका, UK, दक्षिण अफ्रीका, कतर और UAE जाएंगे। वहां की सरकार को आतंकवाद पर भारत का पक्ष बताएंगे।
व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों द्वारा तुर्किये की वस्तुओं के बहिष्कार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ और आतंक के समर्थक देशों के साथ व्यापार और संबंध बंद होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने तर्किये के सेवों का बहिष्कार करके अपनी देश भक्ति का परिचय दिया है।
पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, तरनतारन से 85 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई कर तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में काम कर रहा था।
अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान में घायल जवानों से दिल्ली एम्स में की मुलाकात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू हिल्स (केजीएच) में चलाए गए 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया।
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट को प्रेसिडेंशियल रेफरेंस भेज पूछे 14 सवाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य सरकार के विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समयसीमा लागू करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत सुप्रीम कोर्ट को 14 सूत्री प्रेसिडेंशियल रेफरेंस भेजे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जवाब: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जवाब है और आतंकवादियों ने ‘धर्म’ के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या की और उनके खिलाफ कार्रवाई उनके ‘कर्म’ के आधार पर की गई।
बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में बनी आग का गोला, पांच यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया
। बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना हुई है।