दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट, 2026 करोड़ का नुकसान
विधानसभा चुनाव से 25 दिन पहले दिल्ली में शराब नीति को लेकर CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट लीक हुई है। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस होने की बात कही गई है। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि रिपोर्ट की कॉपी उसके पास है।
ठप हुई भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट, महीनेभर में तीसरी बार हुआ ऐसा
आईआरसीटीसी की वेबसाइट एक बार फिर से डाउन हो गई है, जिससे रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग और कैंसेलेशन में परेशानी हो रही है। प्लैटफॉर्म पर पहुंचने की कोशिश करने वाले यात्रियों को एक एरर मैसेज दिखा, जिसमें बताया गया कि बुकिंग और कैंसिलेशन सेवाएं अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं होंगी और असुविधा के लिए खेद जताया गया है।
विश्व हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन 2025 का आयोजन
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर 40 से अधिक देशों से आए हिंदी साधकों और साहित्यकारों ने `अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन 2025 में वैश्विक हिंदी चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर गहन चर्चा की। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका से आए डॉ. धनंजय ने कहा कि हिंदी मनोविज्ञान और प्रकृति से जुड़ने की भाषा है।
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चल रहें लोगों को डीटीओ ने पहनाया माला
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना
मेरी जोखिम लेने की क्षमता का अभी पूरी तरह उपयोग हुआ ही नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई वीआईपी नहीं बल्कि एक आम आदमी हैं। उन्हाेंने कहा कि वह कभी कम्फर्ट जोन में नहीं रहे और उनकी जोखिम लेने की क्षमता का अभी तक पूरी तरह से उपयोग नहीं हुआ है।
विकसित भारत के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग प्रवासी भारतीयः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि हमारा देश वर्ष-2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय मिशन में विदेश में रहने वाले लोगों सहित प्रत्येक भारतीय की सक्रिय और उत्साही भागीदारी की आवश्यकता है। भारतीय प्रवासी इस दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग हैं।
देश को मिले 35 नए आईआरएस अधिकारी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज पलासमुद्रम (आंध्र प्रदेश) स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) अधिकारियों के 74वें बैच की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता की।
4.5 करोड़ की हेरोइन और यावा टैबलेट समेत दो गिरफ्तार
असम पुलिस द्वारा कछार और लखीमपुर में चलाए गए दो अलग-अलग अभियान के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को यावा टैबलेट और हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है।
केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
News Saga Desk नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है। महिलाओं के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आए दिन डकैती, झपटारी और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। यह उनकी नफरत का कारण ही है कि वे पिछले 25 वर्षों में दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं। केजरीवाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आआपा सरकार बनने पर आरडब्ल्यूए को अपने संबंधित क्षेत्रों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार रुपये देगी। यह रुपये सरकारी फंड से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को बदलना हमारा मकसद नहीं है। भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्याओं के नाम पर पूर्वांचल के लोगों के वोट काट रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के आगामी पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत विचारों को साझा किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला पॉडकास्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर निखिल कामथ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया।”