बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चल रहें लोगों को डीटीओ ने पहनाया माला

News Saga Desk

रामगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए हुए चल रहे चालकों को माला पहना एवं गुलदस्ता देकर शर्मिंदा किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर से जरूर करने की अपील की गई।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया । वहीं ज़िले के सभी लोगों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें। अगर दोपहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट जरूर पहने। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय नशा न करें, रैश ड्राइविंग न करें।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिले के समाहरणालय परिसर, सुभाष चौक, पटेल चौक, नईसराय चौक, कोठार चौक सहित कई अन्य स्थलों पर भी जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी एवं यातायात पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More