चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण
भागलपुर | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाया गया डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया का गहन निरीक्षण किया।
केनरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ लॉन्च, बीएसई और एनएसई पर 17 अक्टूबर को लिस्ट होंगे
नई दिल्ली | प्राइवेट सेक्टर की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का 2,517.50 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 14 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 100 रुपये से लेकर 106 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 140 शेयर का है।
दिल्ली सरकार ने अबतक कारोबारियों का 694 करोड़ का जीएसटी रिफंड जारी किया : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने व्यापारी व उद्यमी को दी जाने वाली रिफंड प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। सरकार अभी तक कारोबारियों को 694 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड जारी कर चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि छोटे-बड़े हर व्यापारी का जीएसटी रिफंड उसे तय समय सीमा में देने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।
एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर भड़की ममता, भाजपा ने बयान को हिंसा भड़काने वाला बताया
नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर निशाना साधते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय जनता पार्टी ने ममता के बयान को हिंसा भड़काने वाला करार दिया है।
पीकेएल सीजन 12 के प्लेऑफ दिल्ली में होंगे, ग्रैंड फ़िनाले 31 अक्टूबर को
नई दिल्ली | प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग सीज़न 12 के प्लेऑफ़ और फ़ाइनल के कार्यक्रम की घोषणा की, जो दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगा। यह घोषणा 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले सीज़न 12 के दिल्ली चरण से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।
आईपीएस अधिकारी की मौत के मामले पर आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली | हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक कई आलाधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है।
उपराज्यपाल ने द्वारका में स्वचालित एंटी-स्मॉग मिस्टिंग प्रणाली का किया शुभारंभ
नई दिल्ली | दिल्ली की उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शुक्रवार को द्वारका में स्वचालित एंटी-स्मॉग मिस्टिंग प्रणाली का शुभारंभ किया। स्वचालित एंटी-स्मॉग मिस्टिंग प्रणाली एक ऐसी तकनीक है जो वायु प्रदूषण कम करने के लिए पानी की धुंध का छिड़काव करती है। ये सिस्टम हवा में मौजूद धूल कणों (जैसे पीएम2.5 और पीएम10) को भारी बनाकर जमीन पर गिरा देते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। इन्हें बिजली के खंभों और विशेष टावरों पर लगाया गया है।
विश्वास आधारित शासन के लिए आधुनिक कर ढांचा जरूरी: नीति आयोग
नई दिल्ली | नीति आयोग ने स्वैच्छिक अनुपालन, पारदर्शिता और निष्पक्षता सहित विश्वास आधारित शासन के लिए एक आधुनिक कर ढांचा स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया है। आयोग ने आयकर अधिनियम, 2025 में कई सुधारों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें छोटे-मोटे उल्लंघनों को गैर-अपराधीकरण करना, अत्यधिक अनिवार्य न्यूनतम सजा को हटाना और कारावास की कुल अवधि को कम करना शामिल है, ताकि भारत के कर प्रशासन को अधिक पूर्वानुमानित और कम दमनकारी बनाया जा सके।
सब्सक्रिप्शन के लिए खुला सिहोरा इंडस्ट्रीज का आईपीओ, 14 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली | टेक्सटाइल सेक्टर के लिए काम करने वाली कंपनी सिहोरा इंडस्ट्रीज का 10.56 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 14 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 66 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ के तहत 16 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।
स्पाइसजेट एयरलाइन ने अपने बेड़े में तीन और विमान जोड़े
नई दिल्ली | देश में सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने अपने परिचालन बेड़े में तीन नए विमान जोड़े हैं। इनमें एक एयरबस ए340 चौड़ा आकार और दो बोइंग 737 विमान शामिल हैं। एयरलाइन के बेड़े का विस्तार होने से छुट्टियों के मौसम में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग पूरी हो सकेगी।