पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, नियंत्रण रेखा पर तलाशी अभियान जारी

News Saga Desk

पुंछ। पाकिस्तान की सेना ने रविवार मध्य रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दिगवार सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के इरादे से भीषण गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी का उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाना था। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से सारी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

सेना नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट पर है। उसने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। सुबह होते ही क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। आसपास के क्षेत्रों को घेर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी 2021 को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौता हुआ था। पाकिस्तान कई बार इसका उल्लंघन कर चुका है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More