बीएमडब्ल्यू कांड में पटियाला हाउस कोर्ट ने गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
नई दिल्ली | दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने धौला कुआं इलाके में हुए बीएमडब्ल्यू कांड मामले में आरोपित गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंकित गर्ग ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।
राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कांग्रेस ने साझा किया यात्रा कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां वे 4 देशों में जाकर राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और बिजनेस जगत के लोगों से मिलेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी।
मप्र में मिशनरी स्कूल पर मेहरबान प्रशासन, दो करोड़ का जुर्माना लिए बिना दे दी मान्यता
भोपाल | मध्य प्रदेश में मिशनरी स्कूलों पर प्रशासन मेहरबान है। इससे जुड़ा फिर से एक नया प्रकरण सामने आया है। ये ग्वालियर की डबरा तहसील के सेंट पीटर स्कूल डबरा का है। हालांकि मुरैना, शिवपुरी, गुना, बीना समेत प्रदेश के कई जगह (चर्च) मिशनरी से जुड़े मामले इस वक्त विवादों में हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई होनी शेष है। लेकिन सेंट पीटर स्कूल डबरा प्रकरण में तो सीधे लाखों की नहीं करोड़ों की चपत स्कूल शिक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मप्र शासन को लगा दी है।
प्रधानमंत्री आज बीएसएनएल की स्वदेशी 4-जी प्रणाली का करेंगे श्रीगणेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की देशव्यापी स्वदेशी 4-जी (5-जी तैयार) नेटवर्क का श्रीगणेश करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में दी।
बढ़ती आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की ज़िम्मेदारी- शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश के किसानों के हितों की चिंता करते हुए घटिया पेस्टिसाइड, फर्टिलाइजर से किसानों को बचाने के लिए कई स्तर पर सरकार कार्रवाई कर रही है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
नई दिल्ली | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में गुरुवार को 21वीं किस्त के रूप में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की।
दिल्ली नगर निगम ने संपत्तिकर निपटान योजना की अवधि तीन माह बढ़ाई
नई दिल्ली | दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने करदाताओं को राहत देते हुए अपनी संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 की अवधि काे तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। निगम ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अब यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय थी।
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए
नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धरती के गर्भ में विद्यमान खनिज पदार्थों ने मानव जीवन को आधार दिया है और हमारे व्यापार एवं उद्योग को आकार दिया है।
पीएम मोदी से मिले रूस के उपप्रधानमंत्री, आपसी सहयोग पर हुई अहम बातचीत
रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें दोनों नेताओं ने कृषि, उर्वरक, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
भारत के आसमान पर 62 साल तक राज करने के बाद मिग-21 विमान की हवाई बेड़े से विदाई
नई दिल्ली | भारत के आसमान पर 62 साल तक राज करने और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले मिग-21 विमान ने आज आखिरकार वायु सेना के हवाई बेड़े से विदाई ले ली। अपनी आखिरी उड़ान के साथ इस विमान को केवल शौर्य और पराक्रम की गाथा के लिए ही नहीं बल्कि इसे सबसे अधिक पायलटों की मौत के लिए भी याद किया जायेगा। मिग-21 को चंडीगढ़ एयरबेस से विदाई दिए जाने के बाद अब वायु सेना की नयी ताकत के रूप में स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1 ए इसकी जगह लेगा।