राष्ट्रपति शुक्रवार को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार काे देश के 20 प्रतिष्ठित भूवैज्ञानिकों को वर्ष 2024 का राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (एनजीए) प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी उपस्थित रहेंगे।
नोएडा के ट्रेड शो में प्रधानमंत्री ने देखा बांदा के शिल्पकार के हाथाें शजर पत्थर से बना राम मंदिर
बांदा | उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में बांदा के शिल्पकार एक बार फिर अपनी कला की छाप छोड़ रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत भाग ले रहे शहर के शिल्पी द्वारिका प्रसाद सोनी की शजर पत्थर से बनी उत्कृष्ट कलाकृतियां इस प्रदर्शनी का केंद्रबिंदु बनी हुई हैं।
145वीं बटालियन और कल्याणी एम्स ने पहुंचाई सीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा
उत्तर 24 परगना | साउथ बंगाल फ्रंटियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 145वीं बटालियन ने “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार अभियान” के तहत बुधवार को आईसीपी पेट्रापोल के नए पैसेंजर टर्मिनल के वीआईपी लाउंज में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया।
नारनौल में सेवा पर्व के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
नारनौल | सेवा पर्व के तहत गुरुवार को बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक में वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी सहित कई खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कामरूप (मेट्रो) जिले में “अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह” 2025 मनाया जाएगा
गुवाहाटी | कामरूप (मेट्रो) जिला आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में गुरुवार काे महिला और बाल विकास विभाग और कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन के सहयोग से “अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 2025” मनाने काे लेकर जिला विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल : पंवार
फतेहाबाद | महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ गुरूवार को पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में किया गया।
युवाओं को पथभ्रष्ट करने के प्रयास में विदेशी शक्तियां: दोनेरिया
हरिद्वार | बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यह युवाशक्ति ही हमारे राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करती है। आज विदेशी शक्तियां सुनियोजित षड्यंत्रों के माध्यम से हमारे हिन्दू युवाओं को नशे के जाल में फंसा कर पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर रही हैं।
छात्र संघ चुनावों में मनमानी का आरोप, उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया
गोपेश्वर | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने गुरूवार को महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव को अपने हितों के हिसाब से चलाने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के पुतले की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल कर मुख्य तिराहे पर दाह संस्कार किया।
भाजपा चलाएगी ‘आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी अभियान’ : संजीव कटवाल
शिमला | शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ संख्या 112 और 113 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया। इस दौरान भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों पर चर्चा से हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
सिलीगुड़ी | केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती एवं सेवा सप्ताह के अवसर पर अपर बागडोगरा में स्वच्छ भारत अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम में गुरुवार को शामिल हुए। मजूमदार ने हाथ में झाड़ू लेकर इस दिन सफाई अभियान में शामिल हुए। बागडोगरा क्षेत्र में सफाई के साथ-साथ शहीद सुभाष थापा की प्रतिमा की भी सफाई की गई।