सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ली राहत की सांस

NEWS SAGA DESK

Mumbai. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई।

क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना ‘सैटिस्फाइड’ इस्तेमाल किया गया है। इस गाने का मतलब है “मैं संतुष्ट हूं”, जो रिया के भावनाओं को दर्शाता है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने रिया और उनके परिवार को बधाई दी और उन्हें समर्थन दिया।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। चार साल चार महीने बाद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More