मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया।
हिमाचल : कांगड़ा में दो सड़क हादसे, बेकाबू ट्रक होटल में घुसा, एचआरटीसी बस पलटी, कई घायल
शिमला | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में नवरात्र के पहले दिन सोमवार को दो सड़क हादसों ने लोगों को हिला दिया। दोनों सड़क हादसे पुलिस जिला देहरा में हुए। पहला हादसा सुबह डाडासिवा में हुआ, जहां एचआरटीसी की बस पलट गई और दूसरा बीती देर रात देहरा में हुआ, जब व्यास पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक सीधे होटल की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। दोनों हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
तिहाड़ जेल से अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्रें हटाने काे लेकर हाई कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि तिहाड़ जेल में मौजूद आतंकियों अफजल गुरु और मकबूल भट्ट के कब्रों को हटाया जाए। याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ नामक संस्था ने दायर किया है।
‘PM मोदी का वादा अब पूरा होगा…’ अमित शाह ने GST 2.0 में राहतों और बचत का पूरा खुलासा किया”
जीएसटी का नया टैक्स स्लैब आज से लागू हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जीएसटी में बदलाव पूरे देश को बधाई दी है। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नवरात्र के शुभ अवसर पर माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार का तोहफा मिला है।
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का रोड मैप : खंडेलवाल
नई दिल्ली | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेंद्र मोदी के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर राष्ट्र को दिए गए प्रेरक संबोधन का स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल व्यापारिक समुदाय को आश्वस्त किया है, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतीयों के कर तंत्र में विश्वास को भी मजबूत किया है।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर दिखेगा समावेशी विकास
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नाेएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समाज कल्याण विभाग भी प्रतिभाग करेगा। इस ट्रेड शो में विभाग के स्टाल पर समावेशी विकास की झलक देखने को मिलेगी।
मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने एयरपोर्ट पर लगाया खेजड़ी की पौधा
बीकानेर | ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा केंद्रीय क़ानून मंत्रालय के सहयोग से बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर “जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल ” अभियान की शुरुवात की गई। इस अभियान की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर.गवई ने भारत के केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ खेजड़ी का पौधा लगाकर किया।
मंत्री नितिन अग्रवाल व जसवंत सिंह सैनी सोमवार को आएंगे मुरादाबाद
मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल और संसदीय व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी सोमवार को मुरादाबाद के दाैरे पर आएंगे। दाेनाें मंत्री पीतलनगरी के प्रमुख प्रवेश द्वार दिल्ली रोड स्थित गागन तिराहे पर महाराजा अग्रसेन और महाराजा शूरसेन की भव्य प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। दोनों प्रतिमाओं के लोकार्पण के बाद गागन तिराहे का नाम भी बदल जाएगा।
अंबिकापुर : नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक संपन्न, सरगुजा में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी
अंबिकापुर | नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक आज रविवार को रायपुर के तिल्दा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने की, जिसमें प्रदेश के 19 जिलों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसोसिएशन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।
फरीदाबाद : महिला से दुष्कर्म मामले में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
फरीदाबाद | महिला से दुष्कर्म के मामलें में महिला थाना एनआईटी पुलिस ने मेडीकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सैक्टर 23 निवासी एक महिला ने महिला थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाहरुख नाम के लडके को 4/5 साल से जानती है जो गोच्छी में एक मेडिकल स्टोर चलाता है।