जयशंकर आज से यूके और आयरलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर

News Saga Desk

नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और आयरलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विदेशमंत्री की यह यात्रा यूके और आयरलैंड के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूके की यात्रा के दौरान विदेशमंत्री जयशंकर अपने समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा करेंगे और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर 6 और 7 मार्च को आयरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान अपने आयरिश समकक्ष साइमन हैरिस, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More