पैराग्लाइडिंग से एंग्लिंग तकक के रंग बिखेरेगा नयार फेस्टिवल
पौड़ी गढ़वाल | साहसिक खेलों की धरती नयार घाटी एक बार फिर रोमांच से सराबोर होने जा रही है। इस फेस्टिवल में रोमांच, उत्तराखंडी संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
नई फसल के आगमन और किसानों की समृद्धि का प्रतीक है सैर पर्व, अन्न पूजन से लेकर अखरोट खेलने की परंपरा
मंडी | मंडी जनपद में सायर का त्योहार किसानों की खुशहाली और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। प्राचीन मंदिरों की नगरी मंडी, जिसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है, सैर पर्व की तैयारियों में रंगी हुई है। ऋतु परिवर्तन और नई फसल के आगमन का प्रतीक यह पर्व मंगलवार को पूरे जनपद में उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष बरसात मंडी के लोगों को गहरा नुकसान दे गई, लेकिन अब लोग धीरे-धीरे उस सदमे से उबरकर उत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं।
आयकर विभाग ने आईटीआर की समय सीमा बढ़ाने की खबरों को बताया अफवाह
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत उसने आईटीआर भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर चंपावत व टनकपुर में जन-जागरूकता थैलियां
चंपावत | अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा सोमवार को विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधानिक अधिकारों और मतदान की जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया।
झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 1 करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।
नेपाल में राष्ट्रीय संकट के बीच रामेश्वर खनाल ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला
काठमांडू | नेपाल में 8 और 9 सितंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है। अनुभवी अर्थशास्त्री और पूर्व वित्त सचिव रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है।
नेपाल में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मारे गए 72 लोगों के परिवारों को तत्काल राहत की घोषणा
काठमांडू | नव नियुक्त गृह और कानून मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने शीतल निवास में शपथ लेने के तुरंत बाद सोमवार को सिंह दरबार में पदभार संभाला।
अगस्त महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री नौ फीसदी घटी: सियाम
नई दिल्ली | अगस्त महीने में कुल यात्री वाहन थोक बिक्री (डीलरों को भेजी गई) सालाना आधार पर लगभग 9 फीसदी घटकर 3,21,840 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,52,921 इकाई थी।
मुख्यमंत्री साय ने यूपी सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत पर जताया शोक
रायपुर | उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आज सोमवार अलसुबह भीषण बस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत और छह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
एनएसयूआई उम्मीदवारों के समर्थन में सचिन पायलट नॉर्थ कैंपस पहुंचे
नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डीयूएसयू) के चुनावों में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के नॉर्थ कैंपस के कई कॉलेजों का सोमवार को दौरा करने से छात्र राजनीति गरमा गयी है।