मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला को दी बधाई, कहा– भारत हमेशा साथ
इम्फाल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेपाल को लेकर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का मित्र और करीबी सहयोगी है। साझा इतिहास और आस्था हमें जोड़ते हैं और दोनों देश साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एफटीए पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
नई दिल्ली | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।
साहित्यकार राजकमल चौधरी लिखित मछली मरी हुई उपन्यास का हुआ अंग्रेजी अनुवाद
सहरसा | साहित्यिक आसमान के चमकते सितारे की तरह साहित्यकार राजकमल चौधरी देहावसान के बाबजूद महिषी के कपाल सदैव जीवंत है,जिसके लिए साहित्य जगत उन्हें निरन्तर स्मरण करता है और रहेगा।
सिरसा: नकली खाद, कीटनाशक व बीज बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
सिरसा | कृषि विभाग की ओर से नकली खाद, कीटनाशक एवं बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने और किसान हितों की रक्षा के उद्देश्य से शनिवार को सिरसा जिले के मंडी डबवाली स्थित किसान भवन में खाद बीज विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में विक्रेताओं को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (एफसीओ) 1985 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो, आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार | तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
ग्रामोत्थान परियोजना का असली उद्देश्य पूरा कर रही हैं सीमा : सीडीओ
पौड़ी गढ़वाल | ग्रामोत्थान परियोजना के तहत महिलाओं की आजीविका को संबल देने की कहानी धरातल पर दिखने लगी है। यमकेश्वर विकासखंड के गंगा भोगपुर मल्ला गांव की सीमा देवी “फूडवैन आजीविका मॉडल” को अपनाकर खुद का जीवन संवारने के साथ–साथ क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिये भी प्रेरणा बन चुकी हैं।
गन्ना समिति की बैठक में हंगामा, डायरेक्टर-डेलीगेट ने किया बहिष्कार
बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में जिला सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक बैठक शनिवार को कचहरी स्थित प्रांगण में कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया। आरोप है कि न तो सभी डेलीगेटों को विधिवत एजेंडा भेजा गया और न ही जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इससे नाराज डायरेक्टर और डेलीगेटों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
मसोरा टोल के पास चलती वाहन में लगी आग जलकर हुई खाक
कोंडागांव | जिले के मसोरा टोल के पास अचानक से बीती देर रात एक चलती हुई स्कार्पियाे वाहन में अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुएं को देख चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़े कर दिया और बाहर निकल गया। देखते ही देखते वाहन में आग तेजी से फैलने लगी। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
सोनीपत: एससी मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त हुए नरेश खानपुर
सोनीपत | गोहाना में सोनीपत रोड़ पर स्थित जिला गोहाना भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक की उपस्थिति में जिला गोहाना एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमित बाल्मिकी ने नरेश खानपुर को एस सी मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया।
अब तक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: आयकर विभाग
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।