कूचबिहार में सड़क पर धान रोपाई कर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
कूचबिहार | सड़क की बदहाली से जूझ रहे कूचबिहार के गोरस्थान रोड इलाके के ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है। गांव के लोगों ने मुख्य सड़क की दुर्दशा से तंग आकर उस पर धान की रोपाई कर डाली। वहीं, ग्रामीणों ने इलाके में बांस गाड़कर और टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क कलाबागान चौपथी से कैंसर सेंटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग- 17 को जोड़ती है। पार्षद से लेकर लोक निर्माण विभाग तक बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।
पर्यटन को पुनर्जीवित करना घाटी की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है : डॉ. फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर | नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि 22 अप्रैल की घटना ने कश्मीर के पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बहाल करना और पर्यटन को पुनर्जीवित करना घाटी की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिलासपुर में भारी नुकसान, सैकड़ों सड़कें ठप
शिमला | हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज और कल यानी 13 व 14 सितम्बर को राज्य के 10 जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, शिमला, चंबा, सिरमौर और मंडी में गरज, अंधड़ और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस बीच बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में बीती रात भारी बारिश से नुकसान हुआ है।
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से की रायसुमारी
उत्तरकाशी | कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों ने नई कार्यकारिणी गठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी की। शनिवार को उत्तरकाशी लोनिवि विश्राम गृह में प्रेस वार्ता में सृजन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक एवं सांसद कुलदीप इंदौर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने राष्ट्रीय व्यापी अभियान चलाया है।
मुख्यमंत्री ने चंबल नदी में बोटिंग की, बाइक बोटिंग कर लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद
भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को गांधीसागर में चंबल नदी के अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक नजारे का अनुभव करते हुए बोटिंग की। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा को निहारा और इस मनमोहक सफर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने भी बोट की सवारी की।
प्रधानमंत्री ने मिजोरम में 9 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, आइजोल पहली बार रेलवे मानचित्र पर शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मिजोरम में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 8,070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैराबी–सैरांग रेल लाइन प्रमुख है, जो राज्य की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है।
डॉ. प्रदीप महोत्रा ने जम्मू-कश्मीर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया
जम्मू | जम्मू-कश्मीर भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा, औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस अभियान को और तेज़ किया जाए और सूक्ष्म स्तर तक विस्तारित किया जाए।
अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- ये है असंभव चमत्कार
भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर का दर्शन किया और इसे ‘असंभव चमत्कार’ बताया।
दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी, सुरक्षा जांच के लिए खाली कराया गया परिसर
बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे पहले आज दोपहर दिल्ली के उच्च न्यायालय में भी बम की धमकी मिली।
विश्व तीरंदाजी 2025: रिकर्व में भारत फिर से खाली हाथ, ओलंपिक चैंपियन लिम से हारीं गाथा खडके
नई दिल्ली | रिकर्व तीरंदाजी में विश्व पदक के लिए भारत का लंबा इंतजार और बढ़ गया, क्योंकि देश की आखिरी उम्मीद 15 वर्षीय गाथा खडके शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक लिम सी-हियोन से हार गईं, जिससे टूर्नामेंट में उनका अभियान समाप्त हो गया।