आईआईटी खड़गपुर ने वापस लिया शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग बैठने का फरमान
कोलकाता | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने छात्रावास की भोजनशालाओं में शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के आदेश को वापस ले लिया है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को उसकी खानपान की पसंद के आधार पर अलग नहीं किया जा सकता।
देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ
सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग व 583 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक यलो अलर्ट
शिमला | हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से शुक्रवार को कुछ जगह रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। राजधानी शिमला में बादलों के बीच घनी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में 14 सितम्बर तक गरज के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं।
दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार दोपहर काे ई-मेल के जरिये बम की धमकी मिली है। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली कराया जा रहा है।
बैरबी साईरंग रेल लाइन का पुल संख्या 144 इंजीनियरिंग की अनोखी मिसाल
नई दिल्ली | मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला बैरबी साईरंग रेल लाइन का पुल संख्या 144 (कुरंग ब्रिज) इंजीनियरिंग की अनोखी मिसाल बन रहा है। यह पुल देश का दूसरा सबसे ऊँचा पियर ब्रिज है, जो आने वाले समय में न केवल यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि इस क्षेत्र के विकास को भी गति देगा।
सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार उछल कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1.02 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी आज 2,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई है।
प्रदेश के आपदा पीड़ितों को 1500 करोड़ के पैकेज से मिलेगी बड़ी राहत : डॉ. भारद्वाज
धर्मशाला | कांगड़ा-चम्बा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण राज्य की जनता के प्रति उनके गहरे लगाव और संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बीच हिमाचल आकर बाढ़ और वर्षा प्रभावित कांगड़ा-चंबा क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया और स्वयं स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गहरे जख्म देखकर पीएम भावुक हो उठे, और बोले ये उनकी अपनी पीड़ा है।
हिमाचल में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से 577 सड़कें बंद
शिमला | हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन लगातार भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार 12 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 13 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
प्रधानमंत्री ने किया देहरादून का दौरा, उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की
देहरादून/नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दौरा कर हाल ही में बादल फटने, भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई तबाही की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
गौ तस्करी का भंडाफोड़ : 17 गौवंश से भरा ट्रक जब्त, आरोपित गिरफ्तार
बिलासपुर | बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के आरोपित शाहरुख़ कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।