गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सप्तसागर मेला, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मीरजापुर | उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में विंध्याचल के महुआरी कला स्थित सप्तसागर मेले में गुरुवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर से देर शाम तक नर-नारी और बच्चों ने भगवान गणेश के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा।
स्वतंत्रदेव सिंह ने लखीमपुर में शारदा बैराज का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी | उप्र के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग के साथ शारदा बैराज पहुँचे। बैराज परिसर में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंजाब के फाजिल्का में पाकिस्तान से भेजे गए 27 हथियार बरामद, दो गिरफ्तार
चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का के साथ संयुक्त ऑपरेशन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा पार से चल रहे संगठित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसमें 27 आधुनिक .30 बोर पिस्टलें और 470 जिंदा कारतूसों सहित दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है।
डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम को लेकर केन्द्र ने राज्यों को जारी किया परामर्श
नई दिल्ली | केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए परामर्श जारी किया है। राज्यों को इस संबंध में 20 दिनों के अंदर कार्य योजना तैयार करने की सलाह दी गई है।
प्रधानमंत्री के आपदा राहत पैकेज पर जनता को गुमराह कर रहे उदयभानु चिब : सन्नी शुक्ला
शिमला | भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी संवेदनशील घड़ी में उदयभानु चिब तथ्यहीन बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार हिमाचल के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और हरसंभव मदद कर रहे हैं।
अब देश के 13 हवाई अड्डों पर मिलेगी 30 सेकंड में इमीग्रेशन सुविधा : अमित शाह
नई दिल्ली | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर सहित पांच हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन–ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही देश के 13 हवाई अड्डों पर यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए मांगा 20 हजार कराेड़ का पैकेज, प्रधानमंत्री काे भेजा ज्ञापन
देहरादून | प्रदेश कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री काे एक ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड के लिए बीस हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज की देने की मांग की है। प्रधानमंत्री आज शाम काे राज्य के आपदाग्रस्त इलाकाें का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बचाव वराहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
उत्तराखंड में पर्यटन के लिए केंद्र और एडीबी ने 126 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली | केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-लचीले पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 126.4 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना उत्तराखंड के सबसे जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से वंचित क्षेत्रों में से एक टिहरी गढ़वाल जिले को लक्षित करती है।
प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बताया राष्ट्र निर्माण में रत ‘पारसमणि’
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में रत ‘पारसमणि’ बताते हुए कहा कि डॉ भागवत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
कैथल में खाद की किल्लत से किसानों ने सहकारी समिति के गेट पर जड़ा ताला
चंडीगढ़ | हरियाणा के चंडीगढ जिले के गांव खुराना में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खुराना समेत चार गांवों की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) के गेट पर गुरुवार काे किसानों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समिति के अधिकारी बड़े स्तर पर घोटाले में शामिल हैं। किसानों का कहना है कि उनके लिए आने वाली खाद उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई जाती, बल्कि बाहर कालाबाजारी में बेच दी जाती है।